कॉफी के मुकाबले माचा शरीर को धीरे-धीरे और लंबे समय तक एनर्जी देता है. यह एकदम से असर नहीं करता और बाद में थकान भी महसूस नहीं होने देता. यही वजह है कि गर्मियों में ठंडा माचा पीना एक बेहतरीन विकल्प बन जाता है. आप इसे सादा रख सकते हैं या अपने स्वाद के अनुसार अलग-अलग फ्लेवर के साथ भी ट्राई कर सकते हैं.
अगर आप कुछ नया और रिफ्रेशिंग पीना चाहते हैं, तो ये आइस्ड माचा ड्रिंक्स आपके लिए परफेक्ट हैं. ये बनाने में आसान हैं और गर्मी में आपको ठंडक भी देते हैं.
समर स्पेशल माचा रेसिपी
आइस्ड माचा लाटे- अगर आप पहली बार माचा ट्राई कर रहे हैं, तो ये रेसिपी शुरुआत करने के लिए सबसे आसान है. इसका स्वाद हल्का और स्मूद होता है, जिसे दूध की क्रीमीनेस बैलेंस कर देती है. ठंडा होने पर यह हल्का और सेटिस्फाइड लगता है.
सामग्री
1 छोटा चम्मच माचा पाउडर
1 कप दूध
1–2 चम्मच शहद या चीनी
बर्फ
बनाने की विधि
माचा को थोड़ा गुनगुने पानी में अच्छे से फेंट लें. गिलास में बर्फ डालें, फिर दूध और माचा मिलाएं स्वाद अनुसार मीठा डालकर ठंडा सर्व करें.
आइस्ड माचा लेमोनेड- यह ड्रिंक खट्टा-मीठा और बहुत रिफ्रेशिंग होता है. नींबू का स्वाद माचा के साथ मिलकर इसे हल्का और ताजगी भरा बनाता है.
सामग्री
1 छोटा चम्मच माचा
1 कप ठंडा पानी
1 चम्मच नींबू रस
1–2 चम्मच शहद
बर्फ
विधि
माचा को पानी में घोल लें. अलग गिलास में पानी, नींबू रस और शहद मिलाएं. फिर इसमें माचा डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
मैंगो माचा कूलर- यह ड्रिंक आपके विकेंड के लिए एक ट्रीट साबित होता है. अगर आपको आम की मिठास पसंद है तो इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें.
सामग्री
½ कप आम का गूदा
1 छोटा चम्मच माचा
½ कप दूध या नारियल दूध
बर्फ
विधि
आम का गूदा ब्लेंड करें. गिलास में डालें, ऊपर से बर्फ और दूध डालें. फिर माचा डालकर हल्का मिलाएं.
सामग्री
1 छोटा चम्मच माचा
1 कप नारियल पानी
1 चम्मच शहद
बर्फ
विधि
माचा को घोल लें. गिलास में बर्फ और नारियल पानी डालें, फिर माचा मिलाकर सर्व करें.
सामग्री
1 छोटा चम्मच माचा
1 कप पानी
5–6 पुदीना पत्ते
1 चम्मच शहद
बर्फ
विधि
इसे बनाने के लिए पुदीना हल्का कूट लें. माचा को पानी में मिलाएं. गिलास में बर्फ, पुदीना और शहद डालकर माचा मिलाएं और इसे एक मिनट बाद पिएं.