रोहतास: डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की अज्ञात अपराधियों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। यह वारदात औरंगाबाद जिले बारुण थाना क्षेत्र में हुई। अज्ञात अपराधियों के हमले में विमल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए रोहतास जिले रोहतास जिले के डेहरी स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जमुहार) लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही रोहतास के डीएम और एसपी अस्पताल पहुंचे और मामले की पूरी जानकारी ली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हत्या की वजह और वारदात में शामिल अपराधियों को अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। आरोपियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।





Source link

Write A Comment