मुंबई लोकल ट्रेन में लोगों की काफी भीड़ देखने को मिलती है। गुरुवार की सुबह सेंट्रल रेलवे लाइन पर डोंबिवली से कलवा के बीच बड़ा हादसा टल गया, पर रेलवे की सुविधा और सुरक्षा पर सवाल छोड़ गया। लोकल ट्रेन में भारी भीड़ को चलते कई महिलाएं दरवाजे से लटक कर यात्रा करती दिखीं। भीड़ के कारण लोग दरवाजे से लटके दिखाई दिए। वहीं एक महिला भीड़ के चलते लोकल ट्रेन के गेट से नीचे गिर गई। भीड़ के कारण कई महिलाओं ने बीच ट्रैक पर उतरना सुरक्षित समझा और पैदल चलकर स्टेशन गई। महिलाओं के लगातार बीच ट्रैक पर उतरने के चलते ट्रेन काफ़ी देर तक खड़ी रही। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। 

देखें वीडियो




महिला की पहचान नहीं हो पाई है

खबरों के मुताबिक, यह घटना तब हुई जब डोंबिवली जाने वाली एक लोकल ट्रेन मुंब्रा और दिवा के बीच सिग्नल पर रुकी। ऐसा लगता है कि भारी भीड़ के बीच महिला ट्रेन से गिर गई। ठाणे रेलवे पुलिस स्टेशन में इस घटना की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है,” ठाणे रेलवे पुलिस स्टेशन के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर धर्मेंद्र विष्णु अवारे ने बताया और ये भी कहा कि ट्रेन से गिरने वाली महिला कौन थी, उसकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

डोंबिवली और कलवा के बीच लोकल ट्रेन में क्यों होती है भीड़

बता दें कि डोंबिवली से कलवा जाने के लिए सबसे बढ़िया और आसान साधन मुंबई लोकल ट्रेन (सेंट्रल लाइन) है, इस वजह से इस रूट की सभी लोकल ट्रेनों में काफी भीड़ होती है। इन दोनों स्टेशनों के बीच की दूरी लगभग 10.6 किलोमीटर है और लोकल ट्रेन से सफर तय करने में करीब 12 से 15 मिनट का समय लगता है। इस रूट पर लोकल ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को समय और पैसे दोनों की बचत होती है। 





Source link

Write A Comment