Last Updated:
Agra Famous Paneer Butter Masala: ताजमहल की खूबसूरती के साथ-साथ आगरा अपने बेमिसाल स्वाद के लिए भी जाना जाता है. पेठे और चाट के अलावा, अब आगरा का ‘पनीर बटर मसाला’ खाने के शौकीनों के दिलों पर राज कर रहा है. अमूल मक्खन, ड्राई फ्रूट्स और 12 खास मसालों के संगम से तैयार होने वाली इस डिश की खुशबू दूर-दूर से लोगों को अपनी ओर खींच लाती है. शाम ढलते ही दुकानों पर लगने वाली भीड़ इस बात का सबूत है कि ताजी सामग्री और नरमाहट से भरपूर यह पनीर बटर मसाला आगरा के स्ट्रीट फूड कल्चर का नया सितारा बन चुका है.
Agra Famous Paneer Butter Masala: उत्तर प्रदेश का आगरा शहर अपने ऐतिहासिक स्मारकों के साथ-साथ लजीज खान-पान के लिए भी देशभर में मशहूर माना जाता है. शहर में मिलने वाला पनीर बटर मसाला भी लोगों के बीच खास पहचान बना चुका है. आगरा के एक दुकानदार के मुताबिक, इस खास डिश को घर के शुद्ध मसालों और शुद्ध अमूल बटर के मिश्रण से तैयार किया जाता है. उन्होंने बताया कि पनीर के नरम टुकड़ों को मसालेदार और मलाईदार ग्रेवी में पकाया जाता है, जिससे इसका स्वाद और खुशबू दोनों ही बेहद खास हो जाते हैं.
तवे की भीनी खुशबू और नान-पराठे के साथ लाजवाब कॉम्बिनेशन
तवे पर पकते मसालों और बटर की खुशबू दूर से ही लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेती है. दुकानदार ने कहा कि कई ग्राहक सिर्फ इसकी खुशबू से आकर्षित होकर दुकान तक पहुंच जाते हैं. गर्मागर्म पनीर बटर मसाला जब नान, रोटी या पराठे के साथ परोसा जाता है, तो इसका स्वाद और भी लाजवाब हो जाता है. यही वजह है कि आगरा आने वाले खाने के शौकीन इसे जरूर चखना पसंद करते हैं.
ताजी सब्जियां, ड्राई फ्रूट्स और ग्राहकों की पसंद का खास ध्यान
आगरा में पनीर बटर मसाला बनाने वाले कारीगर संतोष कुमार ने बताया कि पनीर बटर मसाला की खासियत सिर्फ इसके मसालों में ही नहीं, बल्कि इसे तैयार करने के तरीके में भी है. उन्होंने कहा कि इसकी ग्रेवी के लिए स्वच्छ और ताजी सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है. ग्रेवी में सब्जियों के साथ ड्राई फ्रूट्स भी मिलाए जाते हैं, जो इसके स्वाद को और ज्यादा रिच और स्वादिष्ट बनाते हैं. संतोष कुमार कहते हैं कि ग्राहकों की पसंद का भी खास ध्यान रखा जाता है.
तीखे-मीठे स्वाद का सही संतुलन और भारी मांग
यदि कोई ग्राहक ज्यादा तीखा पसंद करता है, तो उसके अनुसार मसालों की मात्रा बढ़ाई जाती है, जबकि कम तीखा खाने वालों के लिए स्वाद को हल्का रखा जाता है. गर्मागर्म पनीर, मक्खन और मसालों से तैयार यह डिश खाने वालों को खूब पसंद आती है. यही वजह है कि यहां पनीर बटर मसाला का स्वाद लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं.
12 मसालों का अनोखा मेल और मात्र 260 रुपये में जायका
आगरा की मशहूर डिश पनीर बटर मसाला का स्वाद लेने के लिए शाम होते ही दुकानों पर लोगों की भीड़ जुटने लगती है. आगरा के दुकानदार संतोष कुमार ने बताया कि शाम 6 बजे के बाद उन्हें एक पल की भी फुर्सत नहीं मिलती है. उन्होंने कहा कि लगातार ग्राहक पनीर बटर मसाला खाने के लिए पहुंचते हैं. संतोष कुमार ने बताया कि इस खास डिश को 12 अलग-अलग मसालों के मिश्रण से तैयार किया जाता है, जिससे इसका स्वाद बेहद खास बनता है. ताजी सामग्री, मक्खन और मसालों से तैयार यह पनीर बटर मसाला ग्राहकों को खूब पसंद आता है. इसकी कीमत महज 260 रुपये रखी गई है.
About the Author
Rahul Goyal is a senior journalist with over 15 years of experience in print and digital media. He currently serves as a Coordinator and Publisher at News18 Hindi, managing State and Local18 content operations …
और पढ़ें