Last Updated:

Thandai Recipe: गर्मी में शरीर को ठंडा और एनर्जेटिक रखने के लिए घर की बनी ठंडाई बेहतरीन विकल्प है. बादाम, सौंफ, खजूर और दूध से तैयार यह ड्रिंक बिना चीनी के हेल्दी स्वाद देती है और कुछ ही मिनटों में बनकर तैयार हो जाती है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

गर्मी में घर पर बनाएं हेल्दी ठंडाई

Thandai Recipe: गर्मी का मौसम शुरू होते ही लोगों की सबसे बड़ी चिंता होती है शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड कैसे रखा जाए. तेज धूप, उमस और लगातार बढ़ता तापमान शरीर को जल्दी थका देता है. ऐसे में लोग बाजार के कोल्ड ड्रिंक्स या पैकेज्ड जूस की तरफ भागते हैं, लेकिन इनमें शुगर और प्रिजर्वेटिव्स की मात्रा काफी ज्यादा होती है. यही वजह है कि अब लोग फिर से पारंपरिक और घरेलू ड्रिंक्स की तरफ लौट रहे हैं. उन्हीं में से एक है ठंडाई, जो सिर्फ स्वाद में ही नहीं बल्कि सेहत के लिहाज से भी काफी फायदेमंद मानी जाती है. खास बात यह है कि इसे घर में मौजूद कुछ साधारण चीजों से सिर्फ 5 मिनट में तैयार किया जा सकता है और इसमें अलग से चीनी डालने की भी जरूरत नहीं पड़ती. सूखे मेवे, सौंफ, इलायची और खजूर से बनी यह हेल्दी ड्रिंक शरीर को अंदर से ठंडक देती है और दिनभर तरोताजा महसूस कराती है.

घर की चीजों से बनाएं इंस्टेंट ठंडाई
गर्मी में ठंडाई का नाम सुनते ही एक अलग ताजगी महसूस होती है. हालांकि कई लोग सोचते हैं कि इसे बनाना काफी मुश्किल होगा, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है. अगर घर में बादाम, सौंफ और दूध मौजूद है तो आप मिनटों में स्वादिष्ट ठंडाई तैयार कर सकते हैं. इस रेसिपी की सबसे खास बात यह है कि इसमें चीनी की जगह खजूर का इस्तेमाल किया जाता है. इससे ड्रिंक की मिठास भी बनी रहती है और यह ज्यादा हेल्दी भी हो जाती है. आजकल फिटनेस को लेकर जागरूक लोग भी ऐसी नेचुरल स्वीटनर वाली ड्रिंक्स को ज्यादा पसंद कर रहे हैं.

ठंडाई बनाने के लिए जरूरी सामग्री
दो गिलास ठंडा दूध, 8 से 10 बादाम, एक बड़ा चम्मच खरबूजे के बीज, एक छोटा चम्मच सौंफ, 4 से 5 काली मिर्च, 2 इलायची, 4 से 5 खजूर, थोड़ा सा गुलाब जल, बर्फ के टुकड़े और गार्निशिंग के लिए कटे हुए पिस्ता-बादाम.

5 मिनट में ऐसे करें तैयार
सबसे पहले बादाम, खरबूजे के बीज, सौंफ, काली मिर्च और इलायची को पानी में 10 से 15 मिनट के लिए भिगो दें. अगर जल्दी बनाना हो तो हल्के गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें. इससे सभी चीजें जल्दी नरम हो जाएंगी और स्मूद पेस्ट तैयार होगा.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

अब मिक्सर जार में भीगी हुई सामग्री डालें. इसमें खजूर और थोड़ा सा दूध मिलाकर अच्छी तरह ब्लेंड करें. जब स्मूद पेस्ट तैयार हो जाए तो बचा हुआ ठंडा दूध और गुलाब जल डालकर दोबारा ब्लेंड करें. इसके बाद गिलास में ठंडाई निकालें, ऊपर से बर्फ और ड्राई फ्रूट्स डालें. कुछ ही मिनटों में आपकी हेल्दी और ठंडी ठंडाई तैयार हो जाएगी.

क्यों फायदेमंद है ये देसी ड्रिंक?
गर्मियों में शरीर से पसीने के जरिए काफी पानी निकल जाता है. ऐसे में डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ने लगती है. ठंडाई में मौजूद सौंफ और गुलाब जल शरीर को ठंडा रखने में मदद करते हैं. वहीं बादाम और खरबूजे के बीज शरीर को एनर्जी देते हैं. खजूर से मिलने वाली नैचुरल मिठास इसे बाकी शुगर ड्रिंक्स से अलग बनाती है. यही कारण है कि यह बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के लिए बेहतर विकल्प मानी जा रही है.

वजन कम करने वाले लोग ऐसे पिएं
अगर आप वेट लॉस डाइट फॉलो कर रहे हैं तो फुल क्रीम दूध की जगह लो फैट या टोंड दूध इस्तेमाल कर सकते हैं. वहीं जिन्हें ज्यादा ठंडा पसंद नहीं है, वे इसमें बर्फ डालने से बच सकते हैं. आजकल सोशल मीडिया पर भी घर की बनी हेल्दी ड्रिंक्स का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है. ऐसे में यह आसान ठंडाई रेसिपी गर्मियों में आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन साबित हो सकती है.

About the Author

Mohit Mohit

मीडिया इंडस्ट्री में 8+ साल का अनुभव, ABP, NDTV, दैनिक जागरण और इंडिया न्यूज़ जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से जुड़कर काम किया। लाइफस्टाइल, धर्म और संस्कृति की कहानियों को रोचक अंदाज़ में प्रस्तुत करने का खास हुनर।…और पढ़ें



Source link

Write A Comment