अगर, आपको थाई फूड खाने का मन है, लेकिन रेस्टोरेंट जाने का समय नहीं? तो आप घर पर ही स्वादिष्ट और क्रीमी वेज थाई ग्रीन करी रेसिपी बना सकते हैं। सब्जियों और खुशबूदार थाई मसालों से तैयार यह करी चावल के साथ बेहद स्वादिष्ट लगती है। आइए जानते हैं रेस्टोरेंट स्टाइल वेज थाई ग्रीन करी बनाने की आसान विधि।
थाई करी बनाने के लिए सामग्री
-
सब्जियों के लिए सामग्री: लाल शिमला मिर्च आधा कप, हरी शिमला मिर्च एक चौथाई कप, जुकिनी आधा कप, मशरूम आधा कप, ब्रोकोली आधा कप, गाजर आधा कप
-
थाई पेस्ट : धनिया के बीज 1 बड़ा चम्मच, जीरा 1 बड़ा चम्मच, काली मिर्च 1 छोटा चम्मच, लेमन ग्रास 1/5 कप, प्याज आधा कप, मिर्च 6, थाई अदरक 2 इंच, तीन लाइम के पत्ते, लहसुन 10 से 12, धनिया आधा कप, तेल 4 बड़े चम्मच, नारियल का दूध एक कप, पानी 2 कप, काली मिर्च आधा छोटा चम्मच, थाई बेसिल 8, नमक स्वादानुसार
थाई करी बनाने की विधि
-
पहला स्टेप: थाई करी बनाने के लिए, गैस ऑन कर एक पैन रखें और उसमें धनिया के बीज, जीरा और काली मिर्च को डालकर, अच्छी तरह से भूनें। जब भून जाए तब उसे मिक्सर जार में डालें। इसके साथ ही उसमें मिर्च, थाई अदरक, तीन लाइम के पत्ते, लहसुन 10 से 12 और धनिया आधा कप, डालें। और मिक्सर में अच्छी तरह पीस लें। आपका थाई पेस्ट बनकर तैयार है।
-
दूसरा स्टेप: अब, लाल शिमला मिर्च, हरी शिमला मिर्च, जुकिनी, मशरूम, ब्रोकोली और गाजर को टुकड़ों में काटें। गैस ऑन कर, अब एक कड़ाही रखें और उसमें तेल डालें। जब तेल गर्म हो जाए तब उसमें सभी सब्जियों को डालें और हल्का भूनें। जब सब्जियां भून जाए तब, उसे निकाल लें।
-
तीसरा स्टेप: अब उसी तेल में थाई करी का पेस्ट डालें और ब्राउन होने तक भूनें। जब पेस्ट भून जाए तब उसमें सब्जियां और पानी डालकर अच्छी तरह से पकाएं। जब ये उबलने लगे तब उसमें एक कप कोकोनट मिल्क डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। और मीडियम आंच पर इसे पकने दें। जब ग्रेवी हल्की गाढ़ी हो जाए तब गैस बंद कर दें। आपका, थाई करी बनकर तैयार है।