दतिया: मध्य प्रदेश के दतिया में हुए विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी की हार के बाद पार्टी ने बड़ा एक्शन लिया है। बीजेपी ने दतिया जिले की संगठनात्मक संरचना को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। हार की समीक्षा के लिये गठित समिति की अनुशंसा के आधार पर पार्टी की तरफ से ये कार्रवाई की गई है।

पद से हटाए गए तमाम पदाधिकारी

बीजेपी ने दतिया में पार्टी के जिलाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति, मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ, प्रकल्प एवं विभागों सहित समस्त जिला संगठन की वर्तमान संगठनात्मक इकाइयों को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया है। 

गौरतलब है कि आज ही 2 सदस्यीय समिति का गठन किया गया था। समिति की अनुशंसा के आधार पार्टी ने ये अनुशासनात्मक कार्यवाही की है।

कॉपी अपडेट हो रही है..





Source link

Write A Comment