Last Updated:
दरभंगा की एक 100 साल पुरानी जलेबी की दुकान स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशेष आकर्षण का केंद्र बन जाती है। यह दुकान आजादी से पहले से जलेबी बना रही है और 15 अगस्त को यहां लगभग 150 किलो जलेबी की बिक्री होती है, जिसे खरीदने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं।
दरभंगाः दरभंगा की एक 100 साल पुरानी जलेबी की दुकान स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशेष आकर्षण का केंद्र बन जाती है. यह दुकान आजादी से पहले से जलेबी बना रही है और 15 अगस्त को यहां लगभग 150 किलो जलेबी की बिक्री होती है. जिसे खरीदने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं.
आजादी से पहले की दुकान
दरभंगा में एक ऐसी जलेबी की दुकान है जो आजादी से पहले से ही संचालित हो रही है. यह दुकान आज भी अपने पुराने और खास स्वाद के लिए जानी जाती है. जिसके कारण ग्राहक दूर-दूर से यहां आते हैं.
मशहूर दुकान का स्थान
यह प्रसिद्ध दुकान दरभंगा शहर के नाका नंबर 5 पर स्थित है. यहां की जलेबी का स्वाद लेने के लिए केवल दरभंगा के ही नहीं, बल्कि मधुबनी, बेगूसराय, खगड़िया, मुजफ्फरपुर, बरौनी और समस्तीपुर जैसे पड़ोसी जिलों से भी ग्राहक पहुंचते हैं.
क्या कहते हैं संचालक हरिद्वार नाथ गुप्ता?
दुकान के मालिक हरिद्वार नाथ गुप्ता के अनुसार, उनकी जलेबी की सबसे बड़ी खासियत इसका अनूठा स्वाद है. उन्होंने बताया कि जलेबी बनाने में केवल शुद्ध मैदा का घोल इस्तेमाल किया जाता है और इसे साफ व ताजे तेल में तला जाता है. बनाने की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार के केमिकल का उपयोग नहीं किया जाता है. जिससे ग्राहक इसे पसंद करते हैं और दुकान सालों से इस स्वाद को बनाए हुए है.
15 अगस्त को विशेष भीड़
हरिद्वार नाथ गुप्ता ने बताया कि 15 अगस्त के दिन दुकान पर ग्राहकों की भारी भीड़ होती है. इस दिन दूर-दूर से लोग विशेष रूप से जलेबी खरीदने आते हैं. भीड़ इतनी अधिक होती है कि पांच कारीगर केवल जलेबी बनाने में लगे रहते हैं. 15 अगस्त को इस दुकान पर लगभग 150 किलो जलेबी की बिक्री हो जाती है.
About the Author
प्रसून सिंह को मीडिया में 7 साल काम करने का अनुभव है. खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रोचक अंजाद में पेश करना खासियत है. दैनिक भास्कर अखबार में इंटर्नशिप के साथ करियर की शुरुआत हुई.
इसके बाद ETV Bharat (बिहार)…
और पढ़ें