होमफोटोलाइफ़फूड

दाल-चावल से लेकर पराठे तक… हर खाने का स्वाद बढ़ाएगा खीरे का ये इंस्टेंट अचार

Last Updated:

गर्मियों में सलाद के रूप में खाया जाने वाला खीरा अब आपके खाने का स्वाद अचार के रूप में भी बढ़ा सकता है. घर में मौजूद सामान्य मसालों से महज 20 मिनट में खट्टा, चटपटा और स्वादिष्ट खीरे का अचार तैयार किया जा सकता है. आइए जानते है इसकी आसान रेसिपी…

खीरा गर्मियों के मौसम की सबसे लोकप्रिय और पसंदीदा सब्जियों में से एक है. इसे अधिकतर लोग सलाद के रूप में खाना पसंद करते हैं, वहीं रायता, सैंडविच और कई अन्य व्यंजनों में भी इसका भरपूर इस्तेमाल किया जाता है. पानी से भरपूर होने के कारण खीरा गर्मी के दिनों में शरीर को ठंडक पहुंचाने और हाइड्रेट रखने में भी मददगार माना जाता है.

खीरे का इस्तेमाल सिर्फ सलाद या रायते तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इससे स्वादिष्ट अचार भी तैयार किया जा सकता है. खीरे का अचार किसी भी भोजन के साथ परोसा जा सकता है और अपने चटपटे स्वाद से खाने का जायका कई गुना बढ़ा देता है. खास बात यह है कि इसे बेहद आसान तरीके से घर पर कम समय में तैयार किया जा सकता है.

खीरे का अचार अपने चटपटे, खट्टे और हल्के मसालेदार स्वाद के लिए खूब पसंद किया जाता है. इसे दाल-चावल, पराठे, रोटी या किसी भी भोजन के साथ परोसा जाए, यह खाने का स्वाद कई गुना बढ़ा देता है. अचार व्यवसायी हरिओम राय बताते हैं कि खीरे का अचार बनाना बेहद आसान है और इसे घर में मौजूद सामान्य मसालों की मदद से कम समय में आसानी से तैयार किया जा सकता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

खीरे का स्वादिष्ट अचार बनाने के लिए सबसे पहले सभी आवश्यक सामग्री तैयार कर लें. इसके लिए खीरा, नमक, बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, धनिया पाउडर, भुना जीरा पाउडर, आमचूर पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च, देगी मिर्च, सिरका, सरसों का तेल और कसूरी मेथी की जरूरत होगी. इन सभी मसालों के सही संतुलन से खीरे का अचार चटपटा, खट्टा और बेहद स्वादिष्ट बनता है.

खीरे का अचार बनाने के लिए सबसे पहले खीरे को अच्छी तरह धोकर अपनी पसंद के आकार में काट लें. इसके बाद कटे हुए खीरे में नमक मिलाकर 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें, ताकि उसका अतिरिक्त पानी निकल जाए. जब पानी निकल जाए, तो खीरे को छानकर एक साफ बर्तन में अलग रख लें. इसके बाद इसमें बाकी मसाले मिलाकर अचार तैयार करने की प्रक्रिया शुरू करें.

अब एक बड़े बाउल में नमक लगे हुए कटे खीरे, पतले कटे प्याज और बारीक कटी हरी मिर्च डालें. इसके बाद इसमें धनिया पाउडर, भुना हुआ जीरा पाउडर, आमचूर पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च, देगी मिर्च और अन्य सभी मसाले डालकर अच्छी तरह मिला लें, ताकि मसाले खीरे और प्याज पर समान रूप से चढ़ जाएं.

अब मिश्रण में स्वादानुसार सिरका और आवश्यकतानुसार सरसों का तेल डालें. आखिर में कसूरी मेथी को हथेलियों के बीच हल्का मसलकर ऊपर से छिड़क दें. इसके बाद सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाएं, ताकि मसाले और तेल-सिरका का मिश्रण खीरे के हर टुकड़े पर समान रूप से लिपट जाए. इसके साथ ही आपका चटपटा और स्वादिष्ट खीरे का अचार तैयार हो जाएगा.

अब तैयार मिश्रण को ढककर 15 से 20 मिनट के लिए रख दें, ताकि मसालों का स्वाद खीरे में अच्छी तरह समा जाए. इसके बाद आपका खट्टा, चटपटा और स्वादिष्ट खीरे का अचार तैयार है. इसे दाल-चावल, रोटी, पराठे या किसी भी भोजन के साथ परोसकर खाने का स्वाद कई गुना बढ़ाया जा सकता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment