Last Updated:
“दाल-चावल ही खाते हैं हम, मेरे को वही पसंद है भाई…” टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और हिटमैन रोहित शर्मा का यह देसी अंदाज एक बार फिर सुर्खियों में है. जहां आज के दौर में एथलीट खुद को फिट रखने के लिए फैंसी मील्स, एग्जॉटिक डाइट्स और भारी-भरकम प्रोटीन शेक्स का सहारा लेते हैं, वहीं रोहित शर्मा की फिटनेस और एनर्जी का राज बेहद साधारण और भारतीय है. आखिर क्यों दुनिया के सबसे आक्रामक बल्लेबाजों में शुमार रोहित शर्मा फैंसी डाइट ट्रेंड्स को छोड़ देसी खाने पर भरोसा करते हैं और कैसे ‘दाल-चावल’ उनके रूटीन का अहम हिस्सा है? आइए जानते हैं.
“दाल-चावल ही खाते हैं हम लोग, दाल-चावल सब जगह मिलता है. पेटेंट खाना है हमारा दाल-चावल, मेरा सबसे फेवरेट है. मतलब मैं कहीं पर भी, कभी भी खा सकता हूं.”(Instagram)
भारतीय क्रिकेट टीम के ‘हिटमैन’ यानी रोहित शर्मा न केवल अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी, बल्कि अपने बेबाक और देसी अंदाज़ के लिए भी जाने जाते हैं. आज के दौर में जहां एथलीट खुद को फिट रखने के लिए फैंसी मील्स, एग्जॉटिक डाइट्स और भारी-भरकम इंटरनेशनल प्रोटीन चार्ट के पीछे भागते हैं, वहीं रोहित शर्मा का फिटनेस फंडा एकदम सिंपल और भारतीय है. रोहित शर्मा का मानना है कि उन्हें अपनी जड़ों से जुड़ा खाना ही सबसे ज्यादा ताकत और मानसिक संतुष्टि देता है. आइए जानते हैं कि फैंसी डाइट को दरकिनार कर हिटमैन कैसे दाल-चावल, रसम राइस और साधारण भारतीय भोजन के दम पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना जलवा बिखेर रहे हैं.
‘दाल-चावल तो हमारा पेटेंट खाना है’
फैंसी और ट्रेंडिंग डाइट्स का पीछा करने वाले लोगों के लिए रोहित शर्मा की सोच एक बेहतरीन मिसाल है. अपनी फूड हैबिट्स पर खुलकर बात करते हुए रोहित ने कहा, “दाल-चावल ही खाते हैं हम लोग, दाल-चावल सब जगह मिलता है. पेटेंट खाना है हमारा दाल-चावल, मेरा सबसे फेवरेट है. मतलब मैं कहीं पर भी, कभी भी खा सकता हूं.”
जब उनसे पूछा गया कि यह तो एकदम शुद्ध शाकाहारी देसी खाना हो गया, तो रोहित ने अपने चिर-परिचित अंदाज़ में जवाब दिया, “अरे तो मेरे को वो पसंद है भाई! मैं बचपन में यही खाकर पला-बढ़ा हूं यार. हम साउथ इंडियन हैं तो हमारे घर में रसम राइस भी बनता था, जो मुझे बहुत पसंद है.”
View this post on Instagram