Last Updated:

Smoky Chutney Recipe: आपने आज तक कई तरह की चटनियां खायी होंगी पर स्मोकी चटनी शायद ही ट्राई की हो. एक बार टमाटर, हरी मिर्च, लहसुन, अदरक को आग में भूनकर फिर चटनी बनाएं और ऊपर से सरसों का तेल जरूर डालें. ऐसा स्वाद आएगा कि खाने वाला बार-बार डिमांड करेगा.

जमशेदपुर. अगर आप खाने के साथ एक ऐसी चटनी पसंद करते हैं, जिसका स्वाद लंबे समय तक याद रहे, तो धनिया पत्ती और टमाटर की यह स्मोकी चटनी एक अच्छा विकल्प हो सकती है. इसकी खासियत इसका देसी स्वाद और हल्का स्मोकी फ्लेवर है, जो इसे साधारण चटनी से अलग बनाता है. इसे रोटी, पराठा, चावल, दाल या किसी भी स्नैक के साथ खाया जा सकता है.

चटनी बनाने की विधि काफी आसान है
इस चटनी को बनाने के लिए सबसे पहले तीन से चार पके हुए टमाटरों को अच्छी तरह धोकर सीधे गैस की आंच पर चारों तरफ से पका लिया जाता है. जब टमाटर की बाहरी परत हल्की काली पड़ने लगे और अंदर से नरम हो जाए, तो उन्हें गैस से उतारकर ठंडा होने पर छिलके निकाल लिए जाते हैं. इस प्रक्रिया से टमाटर में हल्का स्मोकी स्वाद आ जाता है.

मिर्च और लहसुन को भूनना जरूरी
इसके बाद, चार से पांच हरी मिर्चों को बीच से काटकर उन पर थोड़ा सा सरसों का तेल लगाया जाता है. फिर इन्हें आंच पर तब तक सेका जाता है, जब तक उन पर हल्के भुने हुए निशान न आ जाएं. यही तरीका चटनी में खास स्मोकी फ्लेवर लाने में मदद करता है. तीन से चार लहसुन की कलियों और थोड़े से अदरक को भी मिर्च के साथ हल्की आंच पर सेका जा सकता है.

सारी सामग्री को पीस लें
भुने हुए टमाटर, धनिया पत्ती, भुना हुआ लहसुन, अदरक और हरी मिर्च को एक सिल-बट्टा या मिक्सर में डाला जाता है. इसमें स्वाद के अनुसार नमक मिलाकर सभी चीजों को अच्छी तरह से पीस लिया जाता है. सिल-बट्टे पर पीसने से इसका देसी स्वाद और टेक्सचर और भी बेहतर हो सकता है.

ऊपर से डालें सरसों का तेल
जब सभी सामग्री अच्छी तरह से पिस जाए, तो चटनी को एक कटोरी में निकाल लिया जाता है. इसके ऊपर थोड़ा सा कच्चा सरसों का तेल डालकर अच्छी तरह मिलाया जाता है. सरसों के तेल की खुशबू, भुने हुए टमाटर और मिर्च का स्मोकी स्वाद मिलकर चटनी को स्वादिष्ट बनाते हैं. चाहें तो ऊपर से थोड़ी बारीक कटी धनिया पत्ती भी डाली जा सकती है.

About the Author

Raina Shukla

Raina Shukla is an experienced journalist and content professional with nearly two decades of experience in print and digital media. She holds a Master’s degree in Mass Communication and Journalism from Bundelk…

और पढ़ें



Source link

Write A Comment