Jackfruit Curry Recipe: गर्मियों के मौसम में जब खाने का मन कुछ हल्का, स्वादिष्ट और घर जैसा लगता है, तब किचन में क्या बने-यह सवाल हर घर में उठता है. ऐसे में मशहूर शेफ कुणाल कपूर ने एक ऐसी रेसिपी शेयर की है जो न सिर्फ स्वाद से भरपूर है बल्कि मौसमी सब्ज़ियों का सही इस्तेमाल भी सिखाती है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर कटहल की देसी स्टाइल सब्ज़ी बनाने का तरीका बताया, जिसे देखकर लोगों के मुंह में पानी आ गया. खास बात यह है कि यह रेसिपी सिंपल है, ज्यादा झंझट नहीं और घर में मौजूद सामान से आराम से बन जाती है. अगर आप भी रोज़-रोज़ एक जैसा खाना खाकर बोर हो चुके हैं, तो यह कटहल की सब्ज़ी आपके मेन्यू में नया ट्विस्ट ला सकती है.
क्यों खास है कटहल की सब्ज़ी?
कटहल, जिसे इंग्लिश में जैकफ्रूट कहा जाता है, आजकल वेजिटेरियन लोगों के बीच “मीट अल्टरनेटिव” के तौर पर काफी पॉपुलर हो चुका है. इसकी बनावट और टेक्सचर ऐसा होता है कि खाने में यह नॉन-वेज जैसा फील देता है. खासकर उत्तर भारत के घरों में कटहल की मसालेदार सब्ज़ी सालों से बनती आ रही है. गर्मियों में मिलने वाला कच्चा कटहल शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ फाइबर और पोषण भी देता है. यही वजह है कि हेल्दी खाने वालों की लिस्ट में यह तेजी से जगह बना रहा है.
शेफ का अंदाज़: स्लो कुकिंग का जादू
“धीमी आंच पर पकाएं, तभी आएगा असली स्वाद”
कुणाल कपूर का कहना है कि इस सब्ज़ी का असली मज़ा तब आता है जब इसे धीमी आंच पर पकाया जाए. उनका कहना है कि “यह एक ऐसी डिश है जिसमें सिंपल इंग्रीडिएंट्स होते हैं, लेकिन स्वाद इतना गहरा होता है कि हर बाइट घर की याद दिलाता है.” उनकी इस रेसिपी में खास बात यह है कि इसमें सरसों के तेल का इस्तेमाल किया गया है, जो फ्लेवर को और भी देसी टच देता है.
स्टेप-बाय-स्टेप तैयारी
-कटहल को तैयार करना सबसे पहले कटहल के टुकड़ों को नमक और हल्दी वाले ठंडे पानी में भिगोया जाता है. इससे उसकी चिपचिपाहट और कच्ची गंध कम हो जाती है. यह छोटा सा स्टेप अक्सर लोग स्किप कर देते हैं, लेकिन असली स्वाद के लिए यह जरूरी है.
-मैरीनेशन से बढ़ेगा स्वाद कटहल को अदरक-लहसुन पेस्ट, नमक, हल्दी, गरम मसाला और सरसों के तेल के साथ अच्छी तरह मिलाकर 45 मिनट तक मैरीनेट किया जाता है. इससे मसाले अंदर तक घुस जाते हैं और सब्ज़ी ज्यादा टेस्टी बनती है.
-मसाला पकाने का सही तरीका कढ़ाई में सरसों का तेल गर्म करके उसमें सूखी लाल मिर्च और अजवाइन डाली जाती है. फिर लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डालकर खुशबू आने तक भूनते हैं. इसके बाद प्याज डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक पकाया जाता है. जब मसाले जैसे हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डालकर तेल अलग होने लगे, तब समझिए बेस तैयार है.
-पकाने का फाइनल स्टेज अब इसमें मैरीनेट किया हुआ कटहल डालकर अच्छे से मिलाया जाता है. ढककर इसे धीमी आंच पर पकाया जाता है, जिससे कटहल नरम हो जाए और मसालों का पूरा स्वाद सोख ले. करीब 20-25 मिनट बाद जब तेल ऊपर दिखने लगे और सब्ज़ी गाढ़ी और लेपदार लगे, तब यह सर्व करने के लिए तैयार होती है. इसे रोटी या चावल के साथ खाया जा सकता है.
View this post on Instagram