Last Updated:
Karol Bagh Famous Street Food: दिल्ली का करोलबाग केवल शॉपिंग के लिए ही नहीं बल्कि अच्छे खाने के लिए भी मशहूर है. यहां का पंजाबी खाना, खासकर छोले भटूरे, कुल्फी फालूदा का स्वाद लेने लोग दूर-दूर से आते हैं. दिल्ली आए हैं और स्ट्रीट फूड का मजा लेना है तो यहां के स्टॉल मस्ट ट्राई है.
दिल्ली. दिल्ली का करोल बाग सिर्फ खरीदारी के लिए ही नहीं, बल्कि अपने स्वादिष्ट खाने के लिए भी काफी मशहूर है. यहां हर गली में कुछ न कुछ ऐसा मिल जाएगा, जिसे देखकर आपका खाने का मन जरूर करेगा. अगर आप करोल बाग में शॉपिंग करने जा रहे हैं, तो यहां के कुछ फेमस फूड स्पॉट्स को जरूर ट्राई करें. यहां आपको स्ट्रीट फूड से लेकर बैठकर खाने तक हर तरह का स्वाद मिल जाएगा.
करोल बाग की सबसे खास बात यह है कि यहां हर बजट में अच्छा खाना मिल जाता है. चाहे आपको हल्का-फुल्का स्ट्रीट फूड खाना हो या फिर फैमिली के साथ बैठकर आराम से खाना, यहां हर किसी के लिए कुछ न कुछ खास जरूर है. यही वजह है कि शॉपिंग के साथ-साथ लोग यहां खाने का स्वाद लेना भी नहीं भूलते.
रोशन दी कुल्फी में मिलेगा खाने का अलग मजा
करोल बाग का नाम आते ही सबसे पहले लोगों को रोशन दी कुल्फी याद आती है. यह जगह कई सालों से लोगों की पसंद बनी हुई है. यहां की कुल्फी और फलूदा तो मशहूर है ही, लेकिन छोले भटूरे खाने के लिए भी लोग दूर-दूर से आते हैं. शाम के समय यहां काफी भीड़ देखने को मिलती है और लोग शॉपिंग के बाद यहां रुककर खाने का मजा लेते हैं.
छोले कुलचे और चाट के दीवानों की पसंद
अगर आपको चटपटा खाना पसंद है, तो करोल बाग में कई ऐसी दुकानें हैं, जहां स्वादिष्ट छोले कुलचे, आलू चाट और गोलगप्पे मिलते हैं. मसालेदार स्वाद और ऊपर से मक्खन या मसाला डालकर मिलने वाला स्वाद लोगों को काफी पसंद आता है. यहां कोचिंग करने वाले छात्र से लेकर परिवार के लोग भी खाने पहुंचते हैं.
पंजाबी खाने का भी अलग क्रेज
करोल बाग में पंजाबी खाने के शौकीनों की भी कमी नहीं है. यहां कई ऐसे रेस्टोरेंट हैं, जहां बटर चिकन, दाल मखनी, शाही पनीर और नान जैसे खाने खूब पसंद किए जाते हैं. परिवार या दोस्तों के साथ बैठकर खाना खाने वालों के लिए ये जगहें काफी अच्छी मानी जाती हैं.
स्ट्रीट फूड का मजा बढ़ा देता है करोल बाग
करोल बाग की गलियों में घूमते हुए आपको मोमोज, स्प्रिंग रोल, टिक्की, चाट, पकौड़े और कई तरह का स्ट्रीट फूड आसानी से मिल जाएगा. यहां कम कीमत में स्वादिष्ट खाना मिल जाता है, इसलिए युवाओं के बीच यह जगह काफी फेमस है. शाम के समय खाने की दुकानों पर अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिलती है.
About the Author
बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें