नई दिल्ली: दिल्ली के एक प्ले स्कूल के खिलाफ सीएम रेखा गुप्ता ने सख्त एक्शन लिया है। इस स्कूल को सील कर दिया गया है। ये वही प्ले स्कूल है, जहां एक साढ़े 3 साल के मासूम बच्चे के साथ मारपीट हुई थी और फिर बच्चे के माता-पिता की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था।
क्या है पूरा मामला?
दिल्ली सरकार ने मौजपुर के प्ले स्कूल को सील कर दिया है। सीएम रेखा गुप्ता के आदेश पर मौजपुर के मकून्स प्ले स्कूल को सील किया गया है। इस स्कूल में एक साढ़े तीन साल के बच्चे के साथ मारपीट का CCTV सामने आया था।
बच्चे के माता-पिता की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने पहले ही मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामला सामने आने के बाद दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय के द्वारा डेप्युटी डायरेक्टर की अध्यक्षता में एक जांच टीम भी गठित कर दी गयी है, जिसकी रिपोर्ट दो दिनों में आ जाएगी और अब CM के आदेश पर इस स्कूल को सील भी कर दिया गया है।
मौजपुर के प्ले स्कूल पर SDM की रिपोर्ट में क्या आया?
- स्कूल के पास फायर NOC नहीं
- बिल्डिंग कंप्लायंस सर्टिफिकेट नहीं
- स्कूल में इमरजेंसी एग्जिट नहीं
- सीढ़ियों को बंद कर दिया गया था,
- स्कूल के अंदर बिना अनुमति के बोरवेल लगा हुआ था
- स्कूल में वेंटिलेशन नहीं
- बेसमेंट में क्लास चल रहा था
- स्कूल में किचन चल रहा था लेकिन उसके लिए घरेलू सिलेंडर इस्तेमाल हो रहा था
- इन कमियों की वजह से स्कूल को सील किया गया
दिल्ली के प्ले स्कूल में हुआ क्या था?
दरअसल हाल ही में ये खबर सामने आई थी कि उत्तर पूर्वी दिल्ली के एक प्ले स्कूल में एक साढ़े 3 साल के मासूम के साथ मारपीट और बदसलूकी हुई है। इसका सीसीटीवी भी सामने आया था। बच्चे के माता-पिता को तब पता लगा, जब बच्चे ने कान में दर्द की शिकायत की। जब बच्चे को डॉक्टर को दिखाया गया तो पता लगा कि बच्चे के दोनों कानों के पर्दे सूजे हुए हैं।
इसके बाद मासूम के माता-पिता स्कूल गए और इस मामले पर जवाब मांगा। जब उन्होंने स्कूल का सीसीटीवी देखा तो सन्न रह गए। बच्चे के साथ मारपीट की गई थी। बच्चे के माता-पिता ने मामले की शिकायत दिल्ली पुलिस से की और फिर दिल्ली पुलिस ने इस मामले में Pocso की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी आया को भी गिरफ्तार कर लिया।
ये भी पढ़ें-