नई दिल्ली: दिल्ली के मयूर विहार फेज-3 में एक शख्स का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। दिल्ली पुलिस ने बताया है कि पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर पुलिस स्टेशन इलाके के मयूर विहार फेज-3 में एक व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है और जांच कर रही है।
सुबह के वक्त पीट-पीटकर हुई हत्या
मिली जानकारी के मुताबिक, ये हत्याकांड सुबह 5 बजे के करीब हुआ। युवक को लाठी और डंडे से पीट-पीटकर मारा गया है। मौके पर पुलिस की टीम मौजूद है और जांच कर रही है। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है।
कॉपी अपडेट हो रही है…