दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल, प्रहलादपुर बांगर गांव के एक घर के बाथरूम में 22 साल की महिला सबिला खातून का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। घटना की सूचना 29 अगस्त 2026 को पुलिस को मिली। वारदात के बाद से ही मृतक महिला का पति और उनका छोटा बच्चा घर से गायब हैं।

भाई को बाथरूम में मिला बहन का शव

बता दें कि मृतका की पहचान सबिला खातून, पत्नी मोहम्मद लालबाबू के रूप में हुई है। मृतका के भाई और मामले के शिकायतकर्ता मोहम्मद गुलाब ने पुलिस को बताया कि सबिला की शादी करीब दो साल पहले मोहम्मद लालबाबू से हुई थी और वे दोनों प्रहलादपुर बांगर में रह रहे थे।

मृतका का पति और बच्चा गायब

दरअसल, जब मोहम्मद गुलाब अपनी बहन के घर पहुंचे, तो उन्होंने सबिला को घर के बाथरूम में मृत पाया। उस वक्त उनका जीजा यानी मोहम्मद लालबाबू और बच्चा दोनों घर में नहीं मिले। फिलहाल, दिल्ली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीएसए अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है।

फरार पति की तलाश में जुटी पुलिस

इस मामले में दिल्ली पुलिस ने थाना शाहबाद डेयरी में FIR संख्या 561/26, धारा 103(1) BNS / 302 IPC (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इसके साथ ही, पुलिस की टीमें फरार पति की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही हैं और मामले की आगे की जांच जारी है।

अलग-अलग एंगल से मामले की जांच कर रही पुलिस

पुलिस का कहना है कि आरोपी पति की तलाश की जा रही है। सबिला खातून की संदिग्ध मौत के मामले की कई एंगल से जांच की जा रही है। दोषी चाहे जो भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगी। कड़ी सजा दिलाई जाएगी। इससे पहले हाल ही में दिल्ली पुलिस ने कालिंदी कुंज हत्याकांड की गुत्थी सुलझाई थी। इस मामले में पिता ही बेटे का कातिल निकला था। साथी के साथ मिलकर उसने हत्या को अंजाम दिया था। यह केस तब सामने आया था जब पुलिस को बीते 23 अगस्त को कालिंदी कुंज की एक कच्ची कॉलोनी के पास लावारिस कंटेनर में एक शव बरामद हुआ था।

ये भी पढ़ें- आनंद विहार में खंभे के पास मिला युवक का शव, पोस्टमार्टम में करंट की पुष्टि, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप





Source link

Write A Comment