दिल्ली के आउटर जिले में स्पेशल स्टाफ और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक गैंग के दो शार्पशूटर गिरफ्तार किए गए। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में दोनों के पैरों में गोली लगी। घायल हालत में दोनों को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी 3 जुलाई को हरियाणा के बहादुरगढ़ में एक प्रॉपर्टी डीलर के घर पर की गई फायरिंग की वारदात में वांटेड थे।