Last Updated:

Delhi Famous Street Food Hub: दिल्ली की बात हो और स्ट्रीट फूड का जिक्र न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता. राजधानी में कई ऐसी जगहें हैं, जो अपने स्वाद के लिए मशहूर हैं और उनमें से एक नाम है लक्ष्मीनगर. पूर्वी दिल्ली का यह इलाका सिर्फ शॉपिंग और कोचिंग हब ही नहीं, बल्कि खाने-पीने के शौकीनों की भी पसंदीदा जगह है. सुबह से लेकर देर रात तक यहां की गलियां लोगों से गुलजार रहती हैं. ऑफिस से लौटने वाले लोग, कॉलेज के छात्र और परिवार यहां कम कीमत में स्वादिष्ट खाना खाने पहुंचते हैं.

लक्ष्मीनगर की खास बात यह है कि यहां आपको एक-दो नहीं, बल्कि हर कुछ कदम पर अलग-अलग तरह का स्ट्रीट फूड मिल जाएगा. कहीं गरमा-गरम आलू टिक्की की खुशबू आती है, तो कहीं तवे पर बनती पाव भाजी लोगों का ध्यान खींच लेती है. यही वजह है कि यहां आने वाला हर शख्स कुछ न कुछ नया जरूर ट्राई करता है.

अगर आपको चटपटा खाना पसंद है, तो लक्ष्मीनगर की चाट जरूर पसंद आएगी. आलू टिक्की, दही भल्ले, पापड़ी चाट और गोलगप्पों का स्वाद लोगों को बार-बार यहां आने पर मजबूर कर देता है. मसालों का सही बैलेंस और ताजा सामग्री इनका स्वाद और भी बढ़ा देती है. शाम होते ही चाट की दुकानों पर अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिलती है.

आज के समय में मोमो लगभग हर किसी की पसंद बन चुके हैं और लक्ष्मीनगर इसके लिए भी काफी मशहूर है. यहां स्टीम, फ्राइड, तंदूरी और अफगानी मोमो की कई वैरायटी मिलती हैं. तीखी लाल चटनी और क्रीमी डिप के साथ परोसे जाने वाले मोमोज युवाओं की पहली पसंद हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अगर आपका मन पेट भरकर खाने का है, तो यहां के छोले-भटूरे और पाव भाजी जरूर ट्राई करें. मसालेदार छोले, नरम और फूले हुए भटूरे, साथ में अचार और प्याज खाने का मजा दोगुना कर देते हैं. वहीं, मक्खन से भरपूर पाव भाजी भी लोगों को खूब पसंद आती है.

लक्ष्मीनगर का स्ट्रीट फूड स्वाद के साथ-साथ बजट फ्रेंडली भी है. यहां 50 से 250 रुपये के बीच आसानी से स्वादिष्ट खाना खाया जा सकता है. यही वजह है कि रोजाना हजारों लोग यहां खाने का आनंद लेने पहुंचते हैं. कई फूड रेस्टोरेंट आपको मेट्रो स्टेशन के नीचे भी मिल जाएंगे, जहां पर आपको तमाम वैरायटी का खाना खाने को मिलेगा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment