नई दिल्ली: दिल्ली के तिमारपुर इलाके में कारोबारी के घर से करीब ढाई करोड़ की चोरी का मामला सामने आया है। कारोबारी के फ्लैट से करीब ढाई करोड़ रुपये की नकदी और ज्वेलरी चोरी हुई है। चोरी की वारदात माल रोड स्थित रिवेरा अपार्टमेंट में हुई।
ऑस्ट्रेलिया गए थे कारोबारी और उनका परिवार
कारोबारी अनुज गुप्ता अपने परिवार के साथ 2 सितंबर को ऑस्ट्रेलिया गए थे। रविवार सुबह जब कारोबारी के परिवार का सदस्य फ्लैट पर पहुंचा तो दरवाजा खुला मिला, घर के अंदर पहुंचने पर आलमारियां खुली हुई थीं और नगदी-ज्वेलरी गायब थी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कारोबारी के मुताबिक, करीब ढाई करोड़ रुपये के सोने-हीरे के गहने और नकदी चोरी हुई है। पुलिस को कारोबारी के दो फरार नौकरों अनिल और विक्की पर चोरी का शक है।
सूत्रों के मुताबिक दोनों नौकर वारदात वाली रात कारोबारी के फ्लैट में दाखिल हुए थे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।
कॉपी अपडेट हो रही है…