Last Updated:

Delhi Chandni Chowk Rabri Falooda: दिल्ली की भीषण गर्मी में चांदनी चौक का रबड़ी फालूदा पर्यटकों की पहली पसंद बन गया है. यहां के दुकानदार राकेश और राहुल कुमार 50 साल से इसे अलग रेसिपी और 30 से 60 रुपये कीमत पर बेच रहे हैं. यहां हमेशा स्वादा के दीवानों की लंबी लाइन लगती है.

ख़बरें फटाफट

नई दिल्ली : दिल्ली में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है. इस तपती हुई गर्मी में दिल्ली की एक अनोखी और बेहद पुरानी ड्रिंक लोगों को खूब पसंद आ रही है. बता दें कि दिल्ली में रोजाना बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं. ऐसे में इन पर्यटकों के बीच घूमने के बाद इस शाही ड्रिंक का स्वाद सिर चढ़कर बोल रहा है. क्योंकि इसे बनाने का तरीका भी अनोखा है. दिल्ली में हर साल गर्मियां शुरू होते ही दिल्ली का बेहद मशहूर बाजार आज जिसे चांदनी चौक कहते हैं, वो इस ड्रिंक से सज कर तैयार हो जाता है.

दरअसल, यह ड्रिंक कोई और नहीं, बल्कि रबड़ी फालूदा है. रबड़ी फालूदा के ऊपर डाले गए ड्राई फ्रूट्स और गुलाब का शरबत इसके स्वाद को और भी कई गुना बढ़ा देता है. इसे पीने वाले इसका स्वाद नहीं भूल पाते हैं. जो एक बार इसे पी लेता है. वो बार-बार इसे यहां आकर पीता जरूर है. यही वजह है कि पुरानी दिल्ली की आन-बान शांति फालूदा न सिर्फ दिल्लीवालों, बल्कि पर्यटकों को भी खूब पसंद आता है.

इस वजह से खास है ये रबड़ी फालूदा

चांदनी चौक में बीते 50 साल से रबड़ी फालूदा बेच रहे व्यापारी राकेश ने बताया कि रबड़ी फालूदा बनाने के लिए बहुत मेहनत लगती है. इसे कई घंटे तक दूध में पकाया जाता है. उसके बाद जब मोटी रबड़ी तैयार हो जाती है तो इसे और मलाईदार बनाया जाता है. मलाईदार और मोटी रबड़ी तैयार हो जाने के बाद इसका फालूदा बनाते हैं. जो फालूदा ऊपर से खाया जाता है. रबड़ी फालूदा दोनों मिलकर इसके स्वाद को और भी कई गुना बढ़ा देते हैं. इसमें स्वाद के साथ सेहत देने के लिए ड्राई फ्रूट्स भी मिलाए जाते हैं. ड्राई फ्रूट्स में खास तौर पर काजू, पिस्ता और बादाम डाला जाता है. इसके बाद इसे बर्फ में ठंडा होने के लिए रख दिया जाता है और इसे ग्राहकों तक कुल्हड़ में परोसा जाता है. कुल्हड़ में होने की वजह से इसका स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाता है.

सिर्फ इतने रुपए में मिलता है स्वाद

यहां पर रबड़ी फालूदा पिछले 15 सालों से बेच रहे एक और व्यापारी राहुल कुमार ने बताया कि रबड़ी फालूदा जैसा दिल्ली में मिलता है. वैसा देश के किसी भी कोने में नहीं मिलता है. रबड़ी फालूदा पुरानी दिल्ली की शान है और यहां की ऐतिहासिक विरासत भी है. हर साल गर्मियां शुरू होते ही रबड़ी फालूदा पुरानी दिल्ली में मिलना शुरू हो जाता है. यहां पर हर कोई रबड़ी फालूदा को अपनी तरीके से बनाता है. कोई ड्राई फ्रूट्स के साथ इसे देता है, कोई बिना ड्राई फ्रूट के देता है. कोई इसमें शरबत गुलाब का इस्तेमाल करता है तो कोई इसमें अलग-अलग फलों का शरबत इस्तेमाल करके बनाता है. इसीलिए इसकी कीमत कहीं पर 30 रुपए है तो कहीं पर 40 रुपए तो कोई इसे 60 रुपए तक बेच रहा है. यानी जिसकी जितनी मेहनत और क्वालिटी है. उस हिसाब से इसकी कीमत तय होती है.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें



Source link

Write A Comment