नई दिल्ली: दिल्ली के तिगड़ी इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां शुक्रवार शाम को सब्जी पकाने को लेकर पति और पत्नी के बीच जमकर झगड़ा हुआ। इसके बाद बात इस हद तक बढ़ गई कि पति ने पत्नी को गोली मार दी, जिससे पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। घर के अंदर 3 बच्चे भी मौजूद थे, जो रोते हुए पाए गए।

क्या है पूरा मामला?

घटना दिल्ली के संगम विहार के तिगड़ी इलाके में एक मकान में शुक्रवार शाम 7 बजे शाम को हुई। पुलिस के अनुसार, आरोपी पति की पहचान कमलेश के तौर पर हुई है और मृतक पत्नी की पहचान पूनम के रूप में हुई है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, कमलेश और पूनम के बीच सब्जी पकाने को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद झगड़ा बढ़ गया तो कमलेश ने पूनम को गोली मार दी। इस घटना में पूनम की मौके पर ही मौत हो गई।

घर से तेज आवाजें सामने आने के बाद पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया लेकिन आरोप हैं कि आरोपी पति ने दरवाजा नहीं खोला। घर से तीन बच्चों के रोने की आवाजें भी सामने आईं। जब पड़ोसियों का प्रेशर बढ़ा तो आरोपी पति ने घर से बाहर जाने की कोशिश की लेकिन पड़ोसियों ने पकड़ लिया।

आरोपी पति ने ये भी भ्रम फैलाने की कोशिश की कि पत्नी पूनम ने खुद को गोली मारी है लेकिन मामला संदिग्ध लगने पर पड़ोसियों ने उसे नहीं छोड़ा। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी पति को हिरासत में लिया और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अब इस मामले में जांच की जा रही है।

कॉपी अपडेट हो रही है…





Source link

Write A Comment