दिल्ली मेट्रो ने साफ किया है कि 18 स्टेशन शनिवार को भी सुबह 7.30 बजे से बंद रहेंगे। स्टेशन खुलने का समय नहीं तय किया गया है। कहा गया है कि स्टेशन खोलने के लिए अलग से आदेश जारी किया जाएगा। हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी। नई दिल्ली का स्टेशन भी सुबह से ही बंद रहेगा और यहां इंटरचेंज की सुविधा भी नहीं होगी। दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों को होने वाली परेशानी के लिए खेद जताया है।

ये मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

1. लोक कल्याण मार्ग


2. राजीव चौक

3. पटेल चौक

4. रामकृष्ण आश्रम मार्ग

5. बाराखंभा रोड

6. सुप्रीम कोर्ट

7. सेवा तीर्थ

8. जनपथ

9. मंडी हाउस

10. सेंट्रल सेक्रेटेरिएट

11. आईटीओ

12. दिल्ली गेट

13. इंद्रप्रस्थ

14. खान मार्केट

15. जोर बाग

16. शिवाजी स्टेडियम

17. झंडेवालान

18. नई दिल्ली

ऑनलाइन कैब सेवाएं और फूड डिलीवरी भी सीमित रहेगी

जंतर-मंतर में छात्रों के प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए दिल्ली में सेक्शन 163 लागू किया गया है। इसी के तहत ऑनलाइन कैब और फूड डिलीवरी कंपनियों को कहा गया है कि जिन इलाकों में शेक्शन 163 लागू किया गया है। वहां सीमित मात्रा में ऑर्डर लें। दिल्ली पुलिस ने यह भी साफ किया है कि किसी भी सेवा पर बैन नहीं लगाया गया है। हालांकि, संबंधित इलाकों में सीमित मात्रा में फूड डिलीवरी करने के लिए कहा गया है। ऑनलाइन कैब सेवा देने वाली कंपनियों को भी संबंधित इलाकों में सीमित मात्रा में बुकिंग लेने के निर्देश दिए गए हैं।

जंतर-मंतर में छात्रों का प्रदर्शन जारी

दिल्ली के जंतर-मंतर में कॉकरोच जनता पार्टी की अगुआई में छात्रों का प्रदर्शन जारी है। छात्र शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़े हैं। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह दो बार सीजेपी के प्रतिनिधियों से बात कर चुके हैं। शनिवार को तीसरी बार बात होगी। सीजेपी का कहना है कि सरकार ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर समय मांगा है। वहीं, पेपर लीक के कारण जान गंवाने वाले छात्रों के परिजनों को मुआवजा देने और प्रदर्शनकारी छात्रों पर दर्ज एफआईआर रद्द करने की मांग पर सरकार ने सकारात्मक रुख दिखाया है। भविष्य में पेपर लीक रोकने के लिए सरकार नया कानून लेकर आ रही है। इसे सोमवार को सदन में पेश किया जाएगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को भी पूरी तरह से बदलने की शुरुआत हो चुकी है। शुक्रवार शाम 47 अधिकारियों को हटाया गया है और आने वाले दिनों में और बदलाव होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें-

अब नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को भी किया गया बंद, इंटरचेंज की सुविधा भी नहीं, DMRC ने दी जानकारी

जंतर-मंतर के पास मोबाइल इंटरनेट बंद होने के आदेश के खिलाफ याचिका सुनने के लिए दिल्ली HC तैयार, आज ही होगी हियरिंग





Source link

Write A Comment