दिल्ली: अगर आप दिल्ली में रहकर अलग-अलग राज्यों के पारंपरिक खाने का स्वाद लेना चाहते हैं तो मंडी हाउस स्थित हिमाचल भवन आपके लिए एक बेहतरीन जगह हो सकती है. यहां आपको हिमाचल प्रदेश का मशहूर हिमाचली धाम खाने का मौका मिलता है. यहां की सबसे खास बात यह है कि परोसी जाने वाली थाली में वही पारंपरिक स्वाद मिलता है, जो हिमाचल के त्योहारों और खास आयोजनों में बनाया जाता है.
₹320 के वेज थाली में जानें क्या-क्या मिलेगा
हिमाचल भवन में वेज हिमाचली थाली की कीमत ₹320 है. इस थाली में कई पारंपरिक व्यंजन परोसे जाते हैं. इनमें चावल, रोटी, मिस्सी रोटी, खैरू, सेपू वड़ी, चना मद्रा, दाल, पलड़ा जिसे कढ़ी कहते हैं और मीठा शामिल होता है. वहीं, नॉन-वेज हिमाचली थाली ₹350 में मिलती है, जिसमें चावल, लच्छा पराठा, चिकन अनारदाना, रायता और मीठा परोसा जाता है.
जानें कैसा लगा खाने का स्वाद
हिमाचली थाली की शुरुआत कढ़ी से हुई. इसका स्वाद बिल्कुल घर जैसी सादगी के लिए हुए था, लेकिन इसमें हल्का खट्टापन इसे अलग बनाता है. इसके बाद चना मद्रा चखा गया, जिसमें तेजपत्ते का फ्लेवर साफ महसूस होता है. अगर आपको तेजपत्ते का स्वाद पसंद है, तो यह डिश जरूर पसंद आएगी. वहीं, थाली में मिला खट्टा-मीठा कद्दू भी अच्छा लगेगा. इसकी ग्रेवी थोड़ी पतली रहेगी, लेकिन रोटी के साथ इसका स्वाद ठीक लगेगा.
थाली का स्टार बना खैरू
थाली में सबसे ज्यादा पसंद आने वाला व्यंजन खैरू रहता है. इसका स्वाद बाकी सभी डिश से अलग और काफी अच्छा लगता है. वहीं, भट की दाल भी पहली बार चखी गई. यह दाल चावल के साथ सबसे ज्यादा स्वादिष्ट लगती है और हिमाचल की खास पहचान मानी जाती है.
मेन्यू में और क्या है खास
अगर आप थाली नहीं खाना चाहते, तो यहां अलग-अलग डिश भी ऑर्डर कर सकते हैं. वेज थाली (राइस, दाल, चपाती, सीजनल सब्जी, रायता, सलाद ₹150 की है.
दाल तड़का – ₹130
दाल मखनी – ₹140
शाही पनीर – ₹160
मटर पनीर – ₹160
कढ़ाई पनीर – ₹170
पनीर भुर्जी – ₹170
वेज पुलाव – ₹110
राजमा मद्रा – ₹120
जीरा राइस – ₹90
वही नॉन-वेज में बटर चिकन फुल ₹550, चिकन करी ₹170, चिकन बिरयानी ₹220, चिकन मसाला ₹190 जैसी डिश भी शामिल हैं.
हिमाचल का यहां मिलेगा असली स्वाद
अगर आप खाने के शौकीन हैं और दिल्ली में रहते हुए पारंपरिक हिमाचली खाना चखना चाहते हैं, तो मंडी हाउस में हिमाचल भवन ज़रूर आपकी लिस्ट में होना चाहिए. हिमाचली डिश, खासकर खैरू और भट्ट की दाल, ज़रूर ट्राई करें. वेजिटेरियन और नॉन वेजिटेरियन दोनों ऑप्शन मौजूद हैं, जिससे यह परिवार और दोस्तों के साथ खाने का एक शानदार एक्सपीरियंस बन जाता है.