चुनाव आयोग की ओर से देश के सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR की प्रक्रिया को पूरा करवाया जा रहा है। इस प्रक्रिया के तहत वोटर लिस्ट से बड़ी संख्या में लोगों के नाम हटाए जा रहे हैं। चुनाव आयोग का कहना है कि SIR का मकसद देश में किसी भी पात्र वोटर को न छोड़ना और किसी भी अयोग्य वोटर को मतदाता सूची से बाहर करना है। इसी क्रम में चुनाव आयोग ने दिल्ली में भी SIR की प्रक्रिया के तहत ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी है। सामने आई जानकारी के अनुसार, ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 47.7 लाख लोगों के नाम हटा दिए गए हैं।

47.7 लाख लोगों के नाम हटाए गए

दिल्ली के चीफ इलेक्शन ऑफिसर के कार्यालय की ओर से जानकारी दी गई है कि SIR की प्रक्रिया के तहत दिल्ली में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है। इस प्रक्रिया में दिल्ली के 1.45 करोड़ वोटरों में से 47.7 लाख लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार, दिल्ली में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में लगभग 97.5 लाख वोटर शामिल हैं।

30 सितंबर तक दर्ज कराए आपत्ति

दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी ने कहा है कि जिन लोगों के नाम वोटर लिस्ट में नहीं आए हैं, वे आगामी 30 सितंबर तक फ़ॉर्म 6 और जरूरी दस्तावेजों के ज़रिए अपने दावे पेश कर सकते हैं। चुनाव आयोग की ओर से जारी किए गए अपडेटेड शेड्यूल के मुताबिक, पेश किए गए दावों और आपत्तियों की जांच की जाएगी और नोटिस व निपटारे की प्रक्रिया 29 अक्टूबर तक जारी रहेगी। बताया गया है कि दिल्ली में SIR के तहत फाइनल वोटर लिस्ट 4 नवंबर की तारीख को जारी कर दी जाएगी। खबर अपडेट हो रही है…

 





Source link

Write A Comment