नई दिल्ली: पुरानी दिल्ली इलाके से एक पाकिस्तानी नागरिक पकड़ा गया है। उसे 15 अगस्त को क्राइम ब्रांच ने पकड़ा है। वह अवैध तरीके से दिल्ली में रह रहा था।
नेपाल के रास्ते की घुसपैठ
आरोपी नेपाल के रास्ते भारत में दाखिल हुआ था और दिल्ली के एक रेस्टोरेंट में काम कर रहा था। आरोपी की मां दिल्ली की रहने वाली थी जिसने पाकिस्तानी मूल के शख्स से शादी की थी और बाद में पाकिस्तान की नागरिकता ले ली थी।
आरोपी से क्राइम ब्रांच समेत सेंट्रल एजेंसियों ने लंबी पूछताछ की लेकिन आतंकी एंगल नहीं निकला। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने उसे FRRO के हवाले कर दिया है। उसे पाकिस्तान डिपोर्ट करने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
कॉपी अपडेट हो रही है…