Image Source : INSTAGRAM/DEEPIKAPADUKONE
Deepika Padukone looking hot in red sizzling dress for gehraiyaan promotions

Highlights

  • दीपिका पादुकोण लेटेस्ट लुक में नजर आईं स्टनिंग
  • गहराइयां के प्रमोशन के दौरान दीपिका दिखीं स्टाइलिश

बालीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपनी एक्टिंग से हर किसी को अपना फैन बना लेती हैं। वहीं अपने फैशन सेंस से सुर्खियों में छा जाती हैं। हाल में ही दीपिका की अपकमिंग फिल्म ‘गहराइयां’ का ट्रेलर रिलीज हुआ था, फिल्म के वर्चुअल ट्रेलर रिलीज में दीपिका ने अपने बोल्ड लुक से हर किसी के होश उड़ा दिया था। अब इस लुक की तस्वीरें दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम  पर शेयर की है जो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही हैं। 

दीपिका पादुकोण का यह रेड हॉट लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। दीपिका के लुक की बात करें तो उन्होंने लाल रंग की लैदर ड्रेस कैरी की जिसमें नेकलाइन काफी नीचे से है। इस लुक में एक्ट्रेस काफी हॉट नजर आ रही हैं।

शहनाज गिल येलो कलर के लहंगे में नजर आईं गॉर्जियस, एक्ट्रेस की सादगी पर फैंस हुए कायल

दीपिका ने इस लुक के साथ मिनिम मेकअप, डार्क महरून कलर की लिपस्टिक लगाई। इसके साथ ही बालों को ओपन रखा। एक्ट्रेस ने एक्ससेरीज में कुछ नहीं पहना। 

दीपिका ने अपने लुक को रेड कलर की सैंडल पहनकर पूरा किया।

दीपिका का ये लुक फैंस के साथ-साथ सेलेब्स को काफी पसंद आ रहा है। जाह्नवी कपूर सहित कई सेलेब्स ने फायर इमोजी के साथ कमेंट किया है। 

दीपिका पादुकोण के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म गहराइयां 11 फरवरी को ओटीटी में रिलीज होने वाली हैं। इस फिल्म में दीपिका के अलावा अनन्या पाडें, सिद्धांत चतुर्वेदी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का ट्रेलर इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। क्योंकि इसमें सिद्धांत और दीपिका की केमेस्ट्री  हर किसी के होश उड़ा रही है।





Source link

Write A Comment