हरियाणा के गुरुग्राम में आयोजित कांग्रेस के ब्लॉक सम्मेलन में कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा भाजपा पर जमकर बरसे। सेक्टर-17 स्थित ब्लिस प्रीमियर में आयोजित सम्मेलन में उन्होंने गुरुग्राम के विकास, कानून व्यवस्था और स्थानीय समस्याओं को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि गुरुग्राम भेदभाव का शिकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में बीजेपी सरकार ने गुरुग्राम को विकास की पटरी से उतारने का काम किया है। दीपेंद्र हुड्डा ने यहां तक कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार विफल हो चुकी है।

दीपेंद्र हुड्डा ने सरकार को घेरा

दरअसल कांग्रेस का यह ब्लॉक सम्मेलन संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के अभियान के तहत आयोजित किया गया। जिसमे हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल हुए। पूर्व सांसद राज बब्बर ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम का आयोजन गुरुग्राम शहरी जिला कांग्रेस अध्यक्ष पंकज डावर के नेतृत्व में किया गया।

सम्मेलन के दौरान दीपेंद्र हुड्डा ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर भी सरकार को घेरा। वही सम्मेलन में स्थानीय मुद्दों के साथ संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं से संवाद और जमीनी स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को आगे बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई।

झज्जर में भी सरकार पर बोला जुबानी हमला

कांग्रेस सांसद ने झज्जर में भी एक कार्यक्रम में शिरकत की और सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में झज्जर समेत पूरे हरियाणा में किसी स्कूल या कॉलेज में एक नयी ईंट नहीं लगी, लेकिन रोहतक, गुड़गांव समेत हर जगह बीजेपी के बड़े-बड़े 5 स्टार कार्यालय जरूर बन गए। हुड्डा ने झज्जर और मातनहेल-साल्हावास ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करते हुए बीजेपी की आलोचना की।

कांग्रेस पर बीजेपी का हमला

वहीं, सोनीपत पहुंचीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने विपक्ष पर जुबानी हमला बोला। प्रदेश अध्यक्ष कहा विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। विपक्ष के पास ना कोई नेता है ना कोई नीति है और ना ही कोई मुद्दा है। विपक्ष में हमेशा परिवारवाद रहा। इसी कारण विपक्ष समाप्त हो चुका है। प्रदेश भर में बढ़ रहे अपराध पर अर्चना गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री हर मुद्दे को लेकर संवेदनशील हैं।  

रिपोर्ट- गोहित कौशिक

ये भी पढ़ेंः छह माह के बच्चे पर झपटा कुत्ता, जबड़े में दबाकर नोंचता रहा; CCTV में पिटबुल का आतंक देख खौल जाएगा आपका खून

 





Source link

Write A Comment