Last Updated:
Dehradun Famous Momos: देहरादून की खूबसूरत वादियों में घूमते हुए अगर गरमा-गरम और जूसी मोमोज़ का स्वाद न लिया जाए, तो सफर अधूरा सा लगता है. पहाड़ों की इस रानी में मोमो सिर्फ एक स्ट्रीट फूड नहीं, बल्कि यहाँ की लाइफलाइन बन चुका है. अगर आप भी दून की यात्रा की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आइए आपको ले चलते हैं देहरादून के उन चुनिंदा मोमो काउंटर्स पर, जहां का स्वाद चखे बिना आपकी ट्रिप पूरी नहीं होगी!
देहरादून में मोमो सिर्फ एक साधारण फास्ट फूड नहीं है, बल्कि यह यहां के लोगों की दिनचर्या का एक अहम हिस्सा बन चुका है. खासकर युवाओं के खानपान में तो मोमोज़ पहली पसंद बने हुए हैं. शाम होते ही दून की गलियों में मोमो के स्टॉल्स और रेस्टोरेंट्स पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ती है. अगर आप भी जल्द ही दून ट्रिप का प्लान बना रहे हैं तो इन 7 मशहूर जगहों के मोमो चखे बिना आपकी यात्रा सचमुच अधूरी ही मानी जाएगी.
देहरादून के स्वाद के इस सफर में पहला नाम आता है ‘लासा किचन’ का. तिब्बती और पहाड़ी स्वाद के कॉम्बिनेशन के लिए मशहूर यह जगह प्रामाणिक मोमो लवर्स के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है. यहां के मोमो की स्टफिंग और उनके साथ परोसी जाने वाली तीखी लाल चटनी का कॉम्बिनेशन बेहद लाजवाब होता है, जो हर बाइट में आपको एक बेहतरीन जायका देता है.
अगर आप दार्जिलिंग स्टाइल के पतले रैपर वाले और रसदार मोमो के दीवाने हैं, तो आपको ‘दून दार्जिलिंग’ का रुख जरूर करना चाहिए. यहां मिलने वाले मोमो अपने पारंपरिक स्वाद और खुशबू के लिए पूरे देहरादून में मशहूर हैं. स्टीम से लेकर फ्राइड मोमो तक, यहां का हर वेरिएंट फूड लवर्स को बार-बार यहां आने पर मजबूर कर देता है. देहरादून के मोहब्बेवाला क्षेत्र में यह दुकान स्थित है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
देहरादून के मोमो कल्चर में ‘थापा मोमो’ का नाम भी बड़े सम्मान से लिया जाता है. स्थानीय निवासियों से लेकर पर्यटकों तक, हर कोई यहां के मोमो का मुरीद है. बजट-फ्रेंडली होने के साथ-साथ स्वाद और हाइजीन के मामले में भी यह जगह अव्वल मानी जाती है. यहां के मोमो का ठेठ पहाड़ी और स्ट्रीट-स्टाइल स्वाद आपको एक अलग ही आनंद देगा. देहरादून के सहारनपुर रोड पर यह दुकान स्थित है.
उत्तर-पूर्वी भारत के प्रामाणिक जायके का अनुभव करने के लिए ‘नॉर्थ ईस्ट किचन मोमो’ सबसे बेहतरीन ऑप्शन में से एक है. यहां मोमो को बेहद ट्रेडिशनल तरीके से तैयार किया जाता है, जिससे इसका मूल स्वाद बरकरार रहता है. अगर आप बहुत ज्यादा मसालों के बिना, एक सूप और मोमो का शुद्ध कॉम्बिनेशन चाहते हैं तो यह जगह आपके लिए परफेक्ट है.
नेपाली टेस्ट और क्रंची टेक्सचर पसंद करने वालों के लिए ‘केएफसी’ का ऑप्शन भी देहरादून में मौजूद है. हालांकि यह एक इंटरनेशनल चेन है, लेकिन दून के युवाओं के बीच इसके पेरी-पेरी और क्रिस्पी फ्राइड मोमो का एक अलग ही क्रेज देखने को मिलता है. जो लोग पारंपरिक मोमो से हटकर कुछ क्रंची और चीज़ी ट्राई करना चाहते हैं, वे यहां का रुख करते हैं.
स्वाद की इस लिस्ट में अगला नाम है ‘नानू किचन मोमो’. मटन मोमो जिन लोगों को पसंद होते हैं, उनके लिए यह जगह सबसे बेहतरीन मानी जाती है. अगर आप देहरादून के एमडीडीए पार्क घूमने की सोच रहे हैं, तो यह उसी के नजदीक यह रेस्टोरेंट है. यहां शाम होते ही मोमो लवर्स की भीड़ लग जाती है. तीखी लाल चटनी और जूसी मोमो हर किसी को पसंद आते हैं.
नेपाली और पंजाबी स्वाद के कॉम्बिनेशन में आप टेस्टी मोमोज़ का स्वाद लेना चाहते हैं, तो आप नेहरू कॉलोनी में स्थित ‘अंगीठी मोमो’ में आ सकते हैं. यहां स्टीम मोमो के साथ ही कुरकुरे, अफ़गानी, तंदूरी मोमो का स्वाद ले सकते हैं. इसके अलावा आप डाकरा बाजार जा सकते हैं, जो अपने ऑथेंटिक तिब्बती और नेपाली स्वाद के मोमो के लिए दशकों से जाना जाता है. वहीं अंगीठी मोमो में आपको तंदूरी और फ्यूजन मोमो की बेहतरीन वैरायटी मिलती है. दून ट्रिप पर निकलते समय इन जगहों को अपनी बकेट लिस्ट में डालना बिल्कुल न भूलें.