नीट पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने वीडियो मैसेज जारी कर बताया कि सरकार पेपर लीक रोकने के लिए बिल लेकर आ रही है। इसे शुक्रवार के दिन सदन में पेश किया जाएगा और सोमवार को सदन से पास कराने की कोशिश रहेगी।

पीएम मोदी ने अपने वीडियो मैसेज में कहा, “फ्रेंड्स, मैं जानता हूं कि पेपर लीक यह कोई मामूली विषय नहीं है। लाखों विद्यार्थी और उनके अभिभावकों के लिए बहुत ही पीड़ादायक है और इसलिए पेपर लीक घटना से अब तक पिछले ढाई महीनों में अनेक वीत कदम उठाए गए। गुनहगारों को पकड़ा गया है। वे जेल में पड़े हैं। हमारा सबसे महत्वपूर्ण जिम्मा था कि विद्यार्थियों का एक वर्ष बर्बाद ना हो। तत्काल परीक्षाएं लेना बहुत जरूरी था। सरकार ने अभी पूरी शक्ति का उपयोग करके कम से कम समय में 22 लाख जितने विद्यार्थियों के एग्जाम हो जाए इसका प्रबंध किया और अभी पांच छ दिन पहले पहले 19 तारीख को रिजल्ट भी आ गया और देश भर में उत्तीर्ण हो गए विद्यार्थियों की खुशियों की खबरें भी आ रही है लेकिन हम वहां पर संतोष मानने वाले लोगों में से नहीं है। और इसलिए मैंने आज फास्ट ट्रैक कोर्ट के लिए विभागों को निर्देश दिए थे। आज विभागों ने लगातार मेहनत करके देर रात मुझे मुसद्दा भी दे दिया। फास्ट टैग कोर्ट और कठोर सजा के प्रावधान के साथ का ये मुसद्दा कल कैबिनेट में चर्चा होगी। कैबिनेट के साथियों के सुझाव के बाद उसका अंतिम रूप दिया जाएगा और सोमवार से संसद का दूसरा सप्ताह शुरू हो रहा है तब जल्द से जल्द उस बिल को सदन में पारित कराने का प्रयास किया जाएगा।”





Source link

Write A Comment