Last Updated:

Karonda Sabzi Recipe: राजस्थान के देसी स्वाद में करौंदे की सब्जी एक पारंपरिक और बेहद स्वादिष्ट व्यंजन मानी जाती है. आमतौर पर करौंदे का इस्तेमाल अचार, चटनी या मुरब्बे में किया जाता है, लेकिन देसी मसालों से तैयार की गई इसकी सब्जी भी उतनी ही लाजवाब होती है. हल्की खटास, मसालों की खुशबू और पारंपरिक देसी स्वाद इसे खास बनाते हैं. यह सब्जी रोटी, बाजरे की रोटी, ज्वार की रोटी या पराठे के साथ बेहतरीन लगती है. यदि आप कुछ नया और पारंपरिक स्वाद आज़माना चाहते हैं, तो करौंदे की यह देसी सब्जी आपकी थाली का स्वाद कई गुना बढ़ा देगी.

ख़बरें फटाफट

भीलवाड़ा: करौंदे का नाम सुनते ही सबसे पहले अचार या चटनी की याद आती है, लेकिन क्या आपने कभी करौंदे की देसी सब्जी का स्वाद चखा है. आमतौर पर आपने इसका फल तो बहुत बार खाया होगा लेकिन क्या आप यह बात जानते हैं कि इसकी सब्जी भी काफी स्वादिष्ट होती है.  राजस्थान के कई इलाकों में करौंदे की सब्जी आज भी बनाई जाती है. खट्टे-मीठे स्वाद से भरपूर यह सब्जी स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद मानी जाती है. करौंदे में विटामिन-सी, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. यही वजह है कि इसे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और पाचन को बेहतर रखने में भी उपयोगी माना जाता है. गर्मियों और बरसात के मौसम में बाजार में ताजे करौंदे आसानी से मिल जाते हैं. इस सब्जी के खास बात यह है कि यह सब्जी 5 मिनट में आसानी से तैयार हो जाती है और इसका स्वाद भी लाजवाब होता है. इसके साथ साथ ये सब्जी  शरीर के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है.

भीलवाड़ा निवासी निशा ने बताया कि  करौंदा एक ऐसा फल हैं जो आमतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में या फिर खेत के आसपास आसानी से मिल जाता है. यह एक ऐसा फल है जिसे सब उट दिखाया जा सकता है इसकी चटनी और आचार भी बनाया जाता है, लेकिन इसकी सब्जी काफी स्वादिष्ट बनती है. इसे घर पर बनाना बेहद आसान है. करौंदे की देसी सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले करौंदों को अच्छी तरह धोकर बीच से काट लें और बीज निकाल दें. इसके बाद कढ़ाई में तेल गर्म करें. उसमें राई, जीरा और चुटकीभर हींग का तड़का लगाएं. फिर हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च और स्वादानुसार नमक डालें. अब कटे हुए करौंदे डालकर धीमी आंच पर 10 से 15 मिनट तक पकाएं. स्वाद को संतुलित करने के लिए इसमें थोड़ा-सा गुड़ या चीनी भी मिलाई जा सकती है. आखिर में हरा धनिया डालकर सब्जी को गरमा-गरम परोसें.

पारंपरिक रसोई में ऐसी कई देसी रेसिपियां
यह सब्जी बाजरे की रोटी, गेहूं की फुल्की, पराठे या दाल-चावल के साथ बेहद स्वादिष्ट लगती है. कम मसालों में बनने वाली यह रेसिपी उन लोगों के लिए भी अच्छी है, जो रोज़ के खाने में कुछ नया और पारंपरिक स्वाद शामिल करना चाहते हैं. राजस्थान की पारंपरिक रसोई में ऐसी कई देसी रेसिपियां हैं, जो समय के साथ कम होती जा रही हैं. करौंदे की यह सब्जी भी उन्हीं पारंपरिक व्यंजनों में से एक है, जिसे एक बार जरूर आजमाना चाहिए. अगर आप भी घर पर कुछ अलग, पौष्टिक और देसी स्वाद का आनंद लेना चाहते हैं, तो करौंदे की यह आसान सब्जी आपके भोजन की थाली का स्वाद कई गुना बढ़ा सकती है.

About the Author

Jagriti Dubey

Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें



Source link

Write A Comment