Last Updated:
Burhanpur News: बुरहानपुर जिले की मशहूर “देग की दाल” चूल्हे पर बनाई जाती है, जिसे लोग खासकर चावल के साथ बहुत पसंद करते हैं. यह दाल अपने खास स्वाद और मसालों के कारण प्रसिद्ध है और शादी-विवाह जैसे आयोजनों में विशेष रूप से बनाई जाती है, तो चलिए इस दाल को कैसे बनाया जाता है, इसके बारे में पूरी जानकारी जान लेते हैं.
Traditional deg daal: मध्य प्रदेश का बुरहानपुर जिला खान पान के लिए जाना जाता है यहां पर कई ऐसी वस्तुएं और खान-पान की चीज बनाई जाती है जो पूरे देश के लोगों को पसंद आती हैं. बुरहानपुर जिले में चूल्हे पर देग की दाल बनाई जाती है, जो लोगों को बहुत पसंद आती है. लोग इसको चावल के साथ सबसे अधिक खाना पसंद करते हैं. खाना बनाने वाले रजा खान ने जानकारी देते हुए बताया कि बुरहानपुर के पानी और चूल्हे की यह खासियत है कि जो बुरहानपुर में यह दाल बनती है. यह पूरे देश में दाल नहीं बन पाती और मसाले वाली दाल लोग बहुत पसंद करते हैं. शादी विवाह में सबसे अधिक बनाई जाती है और इसको बनाने के लिए तुवर की दाल, पीली मिर्च, अदरक, लहसुन, तेल का इस्तेमाल किया जाता है.
भटियारे ने दी जानकारी
लोकल 18 की टीम को भटियारे रझा खान ने जानकारी देते हुए बताया कि बुरहानपुर में जो डेग पर दाल बनाई जाती है वह पूरे वर्ल्ड में नहीं मिल पाती और बाहर से आने वाले लोग भी सबसे अधिक बुरहानपुर की डेग की दाल खाना पसंद करते हैं. जब भी कहीं शादी ब्याह या कोई फंक्शन होता है तो लोग यह दाल जरूर बनाते हैं और इस दाल को बनाने के लिए तुवर की दाल और मिक्स दाल पीली मिर्च, हल्दी, अदरक, लहसुन का पेस्ट, तेल और जीरे का इस्तेमाल किया जाता है. जिससे इतनी स्वादिष्ट बन जाती है कि लोग खाने के बाद इस दाल की खूब तारीफ करते हैं. यह दाल चूल्हे पर बनाई जाती है और इसको सबसे अधिक चावल के साथ खाया जाता है.
लोग भी करते हैं तारीफ
लोकल 18 की टीम ने जब दाल खाने वाले अजय से बात की तो उन्होंने बताया कि यह दाल ऐसी बनती है कि अपने घर पर भी नहीं बन पाती है. बुरहानपुर की डेग वाली दाल को देश-विदेश के लोग भी पसंद करते हैं. जब भी वह शादी विवाह में आते हैं तो वह दाल जरूर बनवाते हैं और यह दाल चावल के साथ खाते हैं यह दाल इतनी स्वादिष्ट बनती है कि लोग इसको अपने यहां पर शादी विवाह और फंक्शन में भी बनाना पसंद करते हैं और इसमें गरम मसाले भी डाले जाते हैं.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें