Last Updated:

शादी-विवाह या बड़े भोज में रोटी और पूड़ी बनाना अक्सर समय लेने वाला काम होता है, लेकिन अब इसे मिनटों में आसान तरीके से किया जा सकता है. एक्सपर्ट पुष्पा कुमारी के अनुसार, गूंथे हुए आटे को कुछ देर ढककर रखने के बाद उसे एकसमान मोटी रोटी की तरह बेल लें. इसके बाद एक धारदार स्टील के गिलास की मदद से उसे दबाकर गोल-गोल चकई काट लें. इस तकनीक से एक ही लोई में 40-50 पूड़ियों की चकई तैयार हो जाती है, जिससे समय और मेहनत दोनों की बचत होती है. बची हुई चकई को सूती कपड़े पर रखने से वे चिपकती नहीं हैं और तलने पर ज्यादा कुरकुरी बनती हैं.

सुल्तानपुर. शादी विवाह हो या फिर ब्रह्म भोज हो या अन्य कोई मांगलिक कार्यक्रम जिसमें भोजन बनाया जाता है और मेहमानों को खिलाया जाता है या फिर घर में अधिक लोगों की संख्या है और आपको रोटी बनाने या पूड़ी बनाने में घंटों का समय लग जाता है तो आज हम आपको बताने वाले हैं कुछ ऐसी घरेलू टिप्स के बारे में जिसका इस्तेमाल करके आप आसानी से घंटे का काम मिनटों में कर सकते हैं. दरअसल, हम बात कर रहे हैं आटे की बनाई जाने वाली चकई के बारे में यह चकई आप एक धारदार गिलास से आसानी से बना सकते हैं, इसके लिए आपको कुछ बातें ध्यान रखनी होगी तो आईए जानते हैं क्या है वह टिप्स. चकई बनाने वाली एक्सपर्ट पुष्पा कुमारी लोकल 18 से बताती है कि अगर आप भी अपने घर पर ज्यादा लोगों के लिए रोटी या फिर पूड़ी बना रहे हैं, तो आपका घंटे का काम मिनटों में हो जाएगा. इसके लिए आपको अधिक मात्रा में आटा गूंथ लेना है और उसे एक ही लोई में किसी तखत पर या फिर सपाट पत्थर पर रखकर अच्छे से बेलन से फैला लेना है. लोई को इतनी दूरी में फैलाएं की लोई की परत ना बहुत ज्यादा मोटी हो और ना बहुत ज्यादा पतली हो. ऐसे में फैलाने के बाद उसको एक धारदार गिलास से काटते हुए चले जाएं. एक ही लोई में एक ही बार में आपको 40 से 50 पुड़ियों के लिए चकई बन जाएगी, यह बहुत ही कारगर और आसान तरीका है.

About the Author

Monali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें



Source link

Write A Comment