Besan Mida sabji: राजस्थान के धौलपुर जिले के डांग क्षेत्र में बनने वाली पारंपरिक ‘बेसन मीड़ा’ सब्जी आज भी ग्रामीण खानपान संस्कृति की खास पहचान बनी हुई है. बेसन की छोटी-छोटी गोलियों, देसी मसालों और छाछ से तैयार होने वाली यह सब्जी स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है. खास बात यह है कि हरी सब्जियों की कमी के दौरान भी यह व्यंजन लोगों की थाली की शान बना रहता है. महज 10 मिनट में तैयार होने वाली इस डिश को बच्चे, बुजुर्ग और मेहमान सभी बड़े चाव से खाते हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।