हम में से ज़्यादातर लोग फ्लिपकार्ट (Flipkart) से सिर्फ डेली आइटम और इलेक्ट्रॉनिक सामान, (electronic items) जैसे सामान ही खरीदते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर हर दिन ग्रोसरी पर अलग-अलग आइटम पर भारी छूट दी जाती है. आज नए साल के लिए दिन अगर आप ग्रोसरी की शॉपिंग करते हैं तो आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट से ग्रोसरी की शॉपिंग करने पर भारी बजत की जा सकती है. अगर आप वीकेंड 1 जनवरी 2022 यानी कि आज राशन खरीदने की सोच रहे हैं तो फ्लिपकार्ट पर ग्रोसरी आइटम को 1 रुपये और 19 रुपये जितनी कम कीमत पर भी घर लाया जा सकता है.

फ्लिपकार्ट पर ‘Grocery’ का सेक्शन बनाया गया, जहां पर हर दिन 1 रुपये की डील और 19 रुपये की डील भी उपलब्ध कराई जाती है. साथ ही ग्रोसरी डील पर बैंक ऑफर भी दिए जा रहे हैं.

(ये भी पढ़ें- पहले से भी सस्ता मिल रहा है Xiaomi का 6000mAh बैटरी वाला पावरफुल फोन, मिलेगी 6GB RAM)

Photo: Flipkart

1 रुपये और 19 रुपये की डील की बात करें तो इस सेक्शन में अलग-अलग दिन पर अलग-अलग तरह के ऑफर दिए जाते हैं. लिस्ट में ग्राहकों के लिए 1 रुपये में कई बार सूजी, काबुली चने, देसी घी, चीनी जैसे सामान भी उपलब्ध कराए जाते हैं. साथ ही प्लैटफॉर्म पर 19 रुपये में भी कई सामान ऑफर किया जा रहा है. आइए जानते आज (1 जनवरी) को कौन से सामान को किस डील पर घर लाया जा सकता है.

1 रुपये में आटा और सरसों का तेल
अगर सबसे पहले बात करें 1 रुपये वाली डील की तो ग्राहकों को इसमें 1kg Pillsbury चक्की Fresh Atta दिया जा रहा है. इतना ही नहीं यहां से 500ml का धारा कच्ची धानी सरसों तेल का पाउच भी 1 रुपये में खरीदी जा सकत है.

(ये भी पढ़ें- Apple, सैमसंग से लेकर OnePlus तक, 2022 में आने के लिए तैयार है ये बेहतरीन स्मार्टफोन, देखें लिस्ट)

वहीं आज की 19 रुपये वाली डील में ग्राहकों को 75g का Madhuban प्रीमियम सीडलेस किशमिश भी दी जा रही है. इसके अलावा फ्लिपकार्ट से 19 रुपये में 100g का Priyagold Italiano क्रंची कूकीज़ भी घर लाया जा सकता है.

Tags: App, Edible oil, Flipkart



Source link

Write A Comment