Last Updated:
काले चने का चीला एक झटपट, हेल्दी और टेस्टी नाश्ता है, जो प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है. इसे भिगोए हुए चने के घोल में प्याज-मिर्च मिलाकर तवे पर सेककर बनाया जाता है. बच्चों के टिफिन और सुबह के नाश्ते के लिए यह बढ़िया और पौष्टिक विकल्प है.
सबसे पहले काले चने को अच्छी तरह धो लें और 5–6 घंटे या रातभर पानी में भिगो दें. इससे चना नरम हो जाता है और पीसने में आसानी रहती है. भीगे चने का पानी निकाल दें. अब चने को जीरा, काली मिर्च और नमक के साथ मिक्सर में पीस लें.
सुबह का समय अक्सर भागदौड़ वाला होता है. बच्चों का टिफिन, घर के काम और ऑफिस की तैयारी के बीच हेल्दी नाश्ता बनाना कई बार मुश्किल लगने लगता है, ऐसे में अगर कोई ऐसी रेसिपी मिल जाए जो झटपट बने, पेट भी भरे और स्वाद भी शानदार हो, तो बात ही बन जाती है.
काला चना इसी तरह का एक सुपर फूड है, जिसे लोग आम तौर पर सब्जी, सलाद या चाट में इस्तेमाल करते हैं, लेकिन काले चने का चीला एक ऐसा ऑप्शन है, जो कम समय में बन जाता है और पोषण से भरपूर भी होता है. इसमें प्रोटीन और फाइबर अच्छी मात्रा में होते हैं, जिससे पेट देर तक भरा रहता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
जरूरत लगे तो थोड़ा पानी डालें. घोल न ज्यादा पतला हो, न बहुत गाढ़ा -डोसा बैटर जैसा कंसिस्टेंसी ठीक रहती है. इस घोल को एक बाउल में निकालें. इसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, हल्दी और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
इसके खाने से दिनभर की एनर्जी बनी रहती है. खास बात यह है कि इसका स्वाद इतना अच्छा लगता है कि बच्चे भी इसे बिना नखरे खा लेते हैं, अगर आप रोज वही पोहा-उपमा से बोर हो चुके हैं, तो यह रेसिपी आपके नाश्ते को नया ट्विस्ट दे सकती है.
बैटर में थोड़ा सा अदरक या लहसुन पेस्ट डाल सकते हैं. अगर बच्चों के लिए बना रहे हैं, तो बारीक कद्दूकस गाजर मिला दें. थोड़ा चाट मसाला ऊपर से छिड़कने पर स्वाद और बढ़ जाता है. कुरकुरा बनाने के लिए हल्का सा सूजी मिलाना भी अच्छा ट्रिक है.
यह रेसिपी खास तौर पर सुबह के लिए बढ़िया है, क्योंकि इसे पहले से भिगोकर रखा जा सकता है. सुबह बस पीसकर घोल बनाएं और 10–15 मिनट में चीले तैयार. यानी कम मेहनत में हेल्दी नाश्ता तैयार. टिफिन के लिए भी यह शानदार ऑप्शन है, क्योंकि ठंडा होने पर भी स्वाद अच्छा रहता है.
प्रोटीन से भरपूर होने के कारण यह मसल्स और ग्रोथ के लिए अच्छा है. फाइबर ज्यादा होने से डाइजेशन बेहतर रहता है. पेट देर तक भरा रखता है, इसलिए बार-बार भूख नहीं लगती. बच्चों और बड़ों दोनों के लिए हेल्दी नाश्ता है. वेट मैनेजमेंट में भी मदद करता है.
तवा गरम करें और हल्का सा तेल लगा दें. एक करछी घोल डालकर गोल फैलाएं. गैस मीडियम रखें. जब नीचे की सतह सुनहरी होने लगे तो पलट दें और दूसरी तरफ भी अच्छी तरह सेक लें. गरम-गरम काला चना चीला तैयार है. इसे हरी चटनी, दही या टमाटर सॉस के साथ सर्व करें.