बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार का शोर थमने की कगार पर है। आज प्रचार का अंतिम दिन है। यहां से जाने-माने चुनावी रणनीतिकार और जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर चुनावी मैदान में हैं। इस बीच, बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर उन्होंने एक बड़ा सनसनीखेज बयान दिया है। उन्होंने एनडीए द्वारा जारी किए गए नीतीश कुमार के वीडियो को पूरी तरह फर्जी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से तैयार किया गया बताया है।

“यह नीतीश कुमार का असली वीडियो नहीं”

प्रशांत किशोर का कहना है कि इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि बांकीपुर की जनता ने पहले ही अपना मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि कल NDA की ओर से नीतीश कुमार का एक वीडियो अपील जारी किया गया, जो पूरी तरह फर्जी है। इसे AI का उपयोग करके तैयार किया गया है और नीतीश कुमार ने ऐसा कोई बयान कभी नहीं दिया है।

उन्होंने आगे कहा, “अगर आप वीडियो को ध्यान से देखेंगे, तो पाएंगे कि इसे AI से एडिट किया गया है; यह नीतीश कुमार का असली वीडियो नहीं है और न ही यह उनका दिया हुआ कोई बयान है। इससे पता चलता है कि BJP कितनी डरी हुई है। अगर नीतीश कुमार ने सच में वह बयान दिया है, तो उन्हें अपनी पसंद के किसी भी पत्रकार के सामने उसे दोहराने के लिए कहें, और हम तुरंत चुनाव से अपनी उम्मीदवारी वापस ले लेंगे। इससे उन्हें कोई फायदा नहीं होगा; BJP पहले ही हार चुकी है। अब बस सवाल इस बात का है कि वे कितने बड़े अंतर से हारेंगे।”

बांकीपुर के मतदाताओं से अपील का वीडियो

मतदान से पहले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो संदेश जारी कर बांकीपुर के मतदाताओं से अपील करते हुए एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पिछले दो दशकों में जनता के विश्वास और सहयोग से बिहार में सुशासन और न्याय के साथ विकास का काम किया गया। अब इस विकास की रफ्तार को बनाए रखने के लिए हर वोट बेहद जरूरी है। नीतीश कुमार ने कहा कि 30 जुलाई को होने वाले मतदान में सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें। एनडीए के युवा उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा को भारी मतों से विजयी बनाएं। उन्होंने कहा कि विकसित बिहार के संकल्प को पूरा करने के लिए जनता का समर्थन जरूरी है। 

ये भी पढे़ं-

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET प्रदर्शन के दौरान हिरासत और गिरफ्तारी में लिए गए छात्रों को तुरंत छोड़ें

आजम खान के जौहर यूनिवर्सिटी मामले में मायावती का सुझाव, सरकार से की यह मांग





Source link

Write A Comment