1. Hindi News

  2. गैलरी

  3. दुनिया
  4. नेपाल में सैलाब के बाद की तस्वीरों में दिखी बेबसी! लापता लोगों की तलाश अभी भी जारी

नेपाल में नदी की गर्जना लोगों को डरा रही है। बदलते मौसम के बीच तिब्बत-नेपाल सीमा पर नई बनी झील से भी पानी रिस रहा है। ऐसे में फिर से सैलाबी खतरा बना हुआ है।

Published : Aug 30, 2026 10:50 pm IST,  Updated : Aug 30, 2026 10:52 pm IST

1/7

Image Source : ap

नेपाल में आई तबाही का आज पांचवां दिन है। अभी भी हजारों लोग लापता हैं। कई फीट तक जमे मलबे के नीचे जिंदगी की तलाश हो रही है। लेकिन जिस तरह से मौसम बदल रहा है, तिब्बत-नेपाल बॉर्डर पर नई बनी झील से पानी रिस रहा है। उससे नेपाल में नई सैलाबी तबाही का खतरा बना हुआ है। नेपाल में इस वक्त ग्राउंड जीरो पर क्या चल रहा है, 26 अगस्त को आए फ्लैश फ्लड में कितनी तबाही हुई, मलबे में दबे लोगों का कैसे रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है, इस फोटो गैलरी में जानिए।
नेपाल में तबाही से मरने वालों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। मरने वालों की संख्या 788 तक पहुंच गई है, वहीं 2 हजार 500 से ज्यादा लोग लापता हैं। उधर, तिब्बत में सैलाब से 16 लोगों की मौत हो चुकी है, 550 लोगों को पता नहीं चल रहा है। इस बीच नेपाल के रसुवा और नुवाकोट से लेकर ग्यिरांग पोर्ट तक रेस्क्यू ऑपरेशन तेज हो गया है। फ्लैश फ्लड के बाद फंसे लोगों को हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट किया जा रहा है। मलबे के नीचे दबे लोगों को निकालने का काम हो रहा है। नेपाल में अब तक 9 हजार 500 से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है।

2/7

नेपाल में खतरा अभी टला नहीं है। त्रिशूली नदी फिर उफान पर है। बड़ी खबर है कि नेपाल में बाढ़ से एक और पुल बह गया है। त्रिशूली नदी में आई बाढ़ अपने साथ चरौंदी के सस्पेंशन पुल को बहाकर ले गई है। ये पुल गोरखा के गण्डकी गांवपालिका और धादिंग के बेनीघाट गांवपालिका को जोड़ने का काम करता था।

3/7

नेपाल में जारी रेस्क्यू के बीच नई मुश्किल आ रही है। नेपाल के भोटे कोशी नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद, नेपाल पुलिस ने अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने को कहा है। साथ ही रेस्क्यू में जुटे लोगों को भी अलर्ट किया गया है। बुधवार को भोटे काशी नदी में पानी के साथ आए चट्टानों और बोल्डरों ने भी भारी तबाही मचाई। अब उसी भोटे कोशी में आज सुबह से पानी का स्तर बढ़ गया है।

4/7

नेपाल की सरकार के मुताबिक, रसुआ , नुवाकोट , चितवन में पानी का लेवल बढ़ रहा है। त्रिशूली नदी में भी पानी का बहाव बढ़ गया है। त्रिशुली में खतरा अभी भी टला नहीं है। पानी का बहाव धीरे-धीरे तेज होता जा रहा है। नदी किनारे बने घर डेंजर जोन में है। वे कभी भी ढह सकते हैं।

5/7

इंडियन आर्मी भी नेपाल की सेना के साथ जिंदगी की तलाश में जुट गई है। भारतीय सेना के जवान, जिनकी अगुवाई कर्नल रैंक के एक अधिकारी कर रहे हैं। साथ ही पैरा फील्ड हॉस्पिटल के अधिकारी और मेडिकल टीम इस वक्त ग्राउंड जीरो पर हैं। सुरंग का बारीकी से जायजा लेने के बाद सबसे बड़ी चुनौती वर्टिकल इवैक्यूएशन की है। सेना की टीम ने जगह का मुआयना किया है और लोगों को बाहर निकालने की रणनीति बनाई जा रही है।

6/7

26 अगस्त की बाढ़ ने रसुवा और नुवाकोट में सबकुछ तबाह कर दिया। कम से कम 19 पुल तबाह हो गए। नुवाकोट देवी धाम का पुल भी फ्लैश फ्लड की भेंट चढ़ गया। नेपाल में अबतक 752 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं। मलबे में कितने दबे हैं, अभी इसकी कोई गिनती नहीं है। सबसे बड़ी परेशानी ये है कि ऊपर के इलाके में पड़ी डेड बॉडी डिकंपोज होने लगी हैं, जिसकी वजह से महामारी का खतरा भी बढ़ रहा है।

7/7

Source link

Write A Comment