गणेश उत्सव में बारह दिन बप्पा को भोग लगाने के लिए सबसे ज़रूरी मिठाई मोदक मानी जाती है। लोग अपने घरों पर बप्पा के लिए कई किस्म के मोदक बनाते हैं। लेकिन अगर आप वर्किंग हैं और आपके पास उकडीचे मोदक, या किसी भी तरह की मिठाई को बनाने के लिए बहुत ज़्यादा समय नहीं है तो ऐसे में आप बिना गैस जलाए या भाप में पकाए बिना भी झटपट मोदक की रेसिपी तैयार कर सकते हैं। ख़ास बता यह है कि यह मोदक रेसिपी बनाने के लिए आपको बहुत ज़्यादा सामग्री की भी ज़रूरत नहीं होगी। सिर्फ दो चीजों से आप मिनटों में यह मिठाई बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं बप्पा की यह फेवरेट मिठाई रेसिपी

इंस्टेंट मोदक के लिए सामग्री

आधा कप नारियल का मोटा बुरादा, एक कप कंडेंस्ड मिल्क ( मिक्स ड्राइफ्रूट्स और इलायची पाउडर – ऑप्शनल )

कैसे बनाएं इंस्टेंट मोदक?

  • पहला स्टेप: इंस्टेंट मोदक बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़ा बर्तन लें और उसमें कच्चा नारियल रखकर उसे घिस बारीक लें। अगर आप नारियल घिसना नहीं चाहते हैं तो नारियल का बुरादा खरीद सकते हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि नारियल का बुरादा मोटा होना चाहिए। बारीक पीसा हुआ नारियल बुरादा स्वाद में उतना टेस्टी नहीं लगता है।

  • दूसरा स्टेप: अब, नारियल के बुरादे में एक कप कंडेंस्ड मिल्क, ड्राइफ्रूट्स और इलायची पाउडर मिलाएं। आपक मोदक का मिश्रण बनकर तैयार है। मोदक में ड्राइफ्रूट्स और इलायची का इस्तेमाल ऑप्शनल है. अगर आपके पास ये सामग्री नहीं है तो आप नहीं इस्तेमाल करें

  • तीसरा स्टेप: अब, मोदक का सांचा लें और उसमें मिश्रण डालकर मोदक बना लें। अगर आपके पास सांचा नहीं है तो आप हाथ से ही मोदक का शेप दे सकते हैं। तो इस तरह आपका इंस्टेंट मोदक बनकर तैयार है। आप इस मोदक को बप्पा के लिए भोग लगाएं।





Source link

Write A Comment