होमफोटोलाइफ़फूड

न चाशनी वाली जलेबी, न रसगुल्ला… चावल-चीनी से बनती है ये खास मिठाई, देखें

Last Updated:

बहराइच: रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में मिठाइयों की मांग बढ़ गई है. बहराइच में इस दौरान पारंपरिक अनरसा खास आकर्षण बना हुआ है. चावल, चीनी और तिल से तैयार होने वाली इस मिठाई का स्वाद आज भी लोगों को खूब पसंद आता है. इस बार अनरसा 250 रुपये किलो तक बिक रहा है और इसकी सप्लाई आसपास के जिलों में भी की जा रही है.

बहराइच: त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में मिठाइयों की दुकानों पर रौनक बढ़ गई है. बहराइच में इस दौरान एक पारंपरिक मिठाई की मांग खास तौर पर बढ़ जाती है. यह मिठाई है अनरसा, जो चावल और चीनी से तैयार की जाती है. 

बहराइच शहर में आज भी कई कारीगर पारंपरिक तरीके से अनरसा तैयार करते हैं. त्योहार नजदीक आते ही मिठाई बनाने वाले कारीगर इसकी तैयारी में जुट जाते हैं. इसकी मांग सिर्फ बहराइच तक सीमित नहीं है, बल्कि पड़ोसी जिलों और दूर-दराज के इलाकों में भी इसकी सप्लाई की जाती है.

शहर में कई वर्षों से अनरसा बनाने और बेचने वाले स्थानीय कारीगर आकाश बताते हैं कि इस बार अनरसा की कीमत 250 रुपये प्रति किलोग्राम रखी गई है. उनके मुताबिक, पारंपरिक स्वाद और गुणवत्ता के कारण लोग आज भी इसे खूब पसंद करते हैं. आधुनिक मिठाइयों की भरमार के बावजूद बहराइच के अनरसा ने अपनी अलग पहचान बनाए रखी है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अनरसा बनाने के लिए मुख्य रूप से अरवा चावल, तिल, चीनी, घी और कुकिंग ऑयल की जरूरत होती है. सबसे पहले चावल को अच्छी तरह धोकर कुछ घंटों के लिए पानी में भिगोया जाता है. इसके बाद पानी निकालकर चावल को अच्छी तरह छान लिया जाता है, ताकि अतिरिक्त नमी निकल जाए. फिर चावल को दरदरा पीसकर आटा तैयार किया जाता है. अनरसा का स्वाद और खुशबू बढ़ाने के लिए इसमें तिल भी मिलाया जाता है. इसके लिए तिल को हल्का भूनना बेहतर रहता है. ध्यान रखें कि तिल को तेज आंच पर न भूनें, वरना इसका स्वाद और खुशबू प्रभावित हो सकती है.

अब एक बर्तन में एक कटोरी चीनी और एक कटोरी पानी डालकर चाशनी तैयार करें. चाशनी को तब तक पकाएं, जब तक वह एक तार की स्थिति में न आ जाए. इसके बाद इसमें दरदरा पिसा हुआ चावल का आटा डालकर अच्छी तरह मिलाएं. मिश्रण में नरमी और स्वाद के लिए करीब एक चम्मच घी डालकर अच्छी तरह मिलाएं. तैयार मिश्रण को कुछ समय ठंडा होने दें. जब मिश्रण संभालने लायक हो जाए तो हाथों से छोटे-छोटे पेड़े के आकार में अनरसा तैयार कर लें.

अब कड़ाही या गहरे बर्तन में कुकिंग ऑयल गर्म करें. तेल को बहुत तेज गर्म करने के बजाय मीडियम तापमान पर रखें. इसके बाद अनरसा को एक-एक करके कड़ाही में डालें और मीडियम आंच पर तलें.

कुछ देर तलने के बाद जब अनरसा अच्छी तरह पक जाए और उसका बाहरी हिस्सा सुनहरा दिखाई देने लगे, तो इसे निकाल लें. 

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment