Last Updated:

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर को आम की राजधानी कहा जाता है, जहां हर साल सैकड़ों किस्मों के आम बाजार में आते हैं. इन्हीं में एक अनोखी वैरायटी इन दिनों लोगों का ध्यान खींच रही है, जिसका नाम है ‘नागिन आम’. नागिन के फन जैसी लंबी और पतली बनावट वाला यह आम न केवल अपने अलग आकार के लिए मशहूर है, बल्कि इसकी मिठास, सुगंध और पतली गुठली भी इसे खास बनाती है. सहारनपुर के मैंगो बाजार में बिक रहा यह आम 150 से 200 रुपये प्रति किलो तक की कीमत पर बिक रहा है और एक बार स्वाद लेने वाले लोग इसकी दोबारा मांग कर रहे हैं.

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर को मैंगो बेल्ट के नाम से जाना जाता है. यहां पर आपको आम की सैकड़ों प्रकार की वैरायटी मिल जाएगी. आम का सीजन भी शुरू हो चुका है. ऐसे में सहारनपुर में अब आम की कुछ खास वैरायटी भी लोगों को खाने को मिलने लगी है. मगर, आज हम आम की जिस वैरायटी की बात करने जा रहे है वह एक जहरीले जीव के नाम पर है. इसका नाम है ‘नागिन आम’.

यह नागिन आम सुनने में जितना जहरीला लगता है उतना ही खाने में मीठा है. यह आम नागिन के फन जैसा है और लंबाई में भी हाथ से बड़ा होता है. अब सवाल उठता है कि आखिर सहारनपुर में यह आम मिलेगा कहां… तो बता दें, यह आम आपको सहारनपुर में कहीं और नहीं मिलेगा. बस मैंगो बाजार में ही उपलब्ध होगा. सहारनपुर का मैंगो बाजार अंबाला हाईवे पर लगा हुआ है.

यहां पर आम की यह नागिन वैरायटी लोगों को खूब पसंद आ रही है. मीठा होने के साथ ही यह आम अपनी सुगंध के लिए भी जाना जाता है. जबकि इस नागिन आम की एक और खास बात यह है कि इसको केले की तरह छीलकर भी खाया जा सकता है. इसके दाम भी अन्य आम से तीन से चार गुना अधिक है. एक बार जो इस आम को खा लेता है वही इसकी बार-बार डिमांड करने लगता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

सरफराज ने लोकल 18 को बताया कि जहां पर यह मैंगो बाजार लगा है वो सहारनपुर के क्षेत्र कोलकी की एक्सप्रेस-वे पर पड़ता है. इस बाजार को लगे हुए 20 दिन हो चुके हैं. चार महीने तक लगेगा. नागिन आम बाहर की वैरायटी है. एकदम नागिन के जैसे ही पतला और लंबा होता है.

वहीं स्वाद कि अगर बात करें तो काफी मीठा होता है और इसकी खुशबू ही अपनी और आकर्षित कर लेती है. 4 से 5 किलो तक आम आप अकेले खा जाओगे. गुठली इसकी बहुत ही पतली होती है. इसके दाम लगभग डेढ़ सौ से 200 रुपये प्रति किलो हैं. जब हम लोगों को इस वैरायटी को खिलाते हैं तब वह उसके स्वाद की तारीफ करने के साथ ही अपने दोस्तों के लिए खरीद कर भी ले जाते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment