Last Updated:
घर में जमा की गई मलाई से घी बनाना भारतीय किचन की पुरानी परंपरा है. लेकिन कई बार मलाई से कम घी निकलता है या मेहनत ज्यादा लगती है. एक आसान तरीका अपनाकर मलाई को सही तरह से प्रोसेस किया जाए तो घी की मात्रा और स्वाद दोनों बेहतर हो सकते हैं.
भारतीय घरों में दूध की मलाई जमा करके उससे घी बनाने का चलन काफी पुराना है. पहले के समय में लोग रोजाना दूध की मलाई इकट्ठा करते थे और फिर उसे मथकर मक्खन निकालते थे, जिसके बाद उससे शुद्ध देसी घी तैयार किया जाता था. आज भी कई लोग बाजार के घी की जगह घर का बना घी पसंद करते हैं, क्योंकि इसमें सामग्री और प्रक्रिया पर पूरा कंट्रोल रहता है.
हालांकि कई लोगों की शिकायत होती है कि घर पर मलाई से घी बनाते समय मेहनत ज्यादा लगती है और घी की मात्रा कम निकलती है. इसकी एक वजह मलाई को सही तरीके से तैयार न करना भी हो सकती है.
View this post on Instagram