Last Updated:

Ragi Laddu Recipe: रक्षाबंधन पर बाजार की मिठाइयों की जगह घर पर रागी के स्वादिष्ट और पौष्टिक लड्डू बनाए जा सकते हैं. करीब 400 रुपये के खर्च में 1 किलो तक लड्डू तैयार हो जाते हैं. रागी कैल्शियम से भरपूर होने के कारण सेहत के लिए भी फायदेमंद है.

जबलपुर. रक्षाबंधन का पवित्र त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है. इस खास मौके पर हर बहन अपने भाई को कुछ मीठा खिलाकर मुंह मीठा कराना चाहती है. बाजार की मिठाइयों में मिलावट और सेहत की चिंता को देखते हुए इस बार आप घर बैठ आसानी से स्वादिष्ट रागी के लड्डू तैयार कर सकते हैं.
यह न सिर्फ बनाने में आसान है, बल्कि महज 400 रुपये के खर्च में 1 किलो तक बनकर तैयार हो जाते हैं. दरअसल, रागी एक ऐसा पोषक अनाज है जो भरपूर कैल्शियम से युक्त होता है, जिससे यह भाई और पूरे परिवार की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है.

अर्चना सोनी ने लोकल 18 को बताया सबसे पहले रागी को एक दिन पहले रात भर के लिए पानी में अच्छी तरह भिगो दें. इसके बाद इसे सुखाकर इसका आटा तैयार कर लें. यदि आप घर पर आटा नहीं बनाना चाहती हैं, तो यह आपको आसानी से हार्ड बाजार में मिल जाएगा. मतलब भिगोने और सुखाने की भी झंझट नहीं होगी और समय भी बचेगा. इसके बाद अब शुद्ध घी लें. कड़ाही में घी गर्म करके इस रागी के आटे को सुनहरे और अच्छे तरीके से भून लें. ध्यान रहे कि इसमें तेल का बिल्कुल भी इस्तेमाल नहीं करना है.

मिठास और सेहत का होगा बेहतर संतुलन
मिठास के लिए इसमें चीनी की जगह गुड़ या खजूर का इस्तेमाल करें. अपने भाई की सेहत और अपनी पसंद के अनुसार गुड़ या खजूर की मात्रा तय करें, जिससे यह पूरी तरह शुगर-फ्री और हेल्दी बने. इसके बाद स्वादानुसार ड्राई फ्रूट्स को घी में भूनकर काट लें. यदि आप बुजुर्गों के लिए बना रही हैं तो ड्राई फ्रूट्स को पीस लें, और यदि नौजवानों के लिए है तो बारीक कटे ड्राई फ्रूट्स मिलाएं ताकि लड्डू में बेहतरीन क्रंचीनेस आ सके.

कम खर्च में भाइयों के लिए बेहतरीन उपहार
इन सारी सामग्रियों को घी में अच्छी तरह मिलाने के बाद छोटे-छोटे लड्डू तैयार कर लें. चूंकि रागी कैल्शियम से भरपूर है, इसलिए यह भाभी और भैया दोनों की सेहत के लिए बहुत गुणकारी है. इस तरह तैयार हुआ लड्डू महीने भर चलेगा. इतना ही नहीं कम बजट और बिना किसी मिलावट के यह पौष्टिक मिठाई आपके रक्षाबंधन के त्योहार को और भी खास बना देगी.

About the Author

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…

और पढ़ें



Source link

Write A Comment