पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। अध्यक्ष पद पर ABVP के उम्मीदवार अंकित बिढान ने शानदार जीत दर्ज की है। अंकित बिढान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 2,879 वोटों के अंतर से हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया।

ABVP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल

अंकित बिढान की जीत के बाद ABVP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। पंजाब यूनिवर्सिटी के परिसर में समर्थकों ने जीत का जश्न मनाया और नारेबाजी की। चुनाव परिणाम सामने आने के बाद विश्वविद्यालय परिसर में राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गईं।

ABVP के लिए पंजाब यूनिवर्सिटी में बड़ी उपलब्धि 

अध्यक्ष पद पर जीत को ABVP के लिए पंजाब यूनिवर्सिटी में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। संगठन ने इसे छात्रों के बीच अपनी पकड़ और समर्थन की जीत बताया है।

सियासी चर्चाएं भी तेज

वहीं, चुनाव परिणामों के बाद छात्र संगठनों और उम्मीदवारों के बीच सियासी चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। अध्यक्ष पद पर अंकित बिढान की जीत के साथ पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र राजनीति में ABVP का प्रभाव एक बार फिर देखने को मिला है।

यह ABVP की लगातार दूसरी जीत- रवनीत सिंह बिट्टू

इस जीत पर अब राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री एंव भाजपा सांसद रवनीत बिट्टू ने अंकित बिढान को बधाई संदेश दिया है। रवनीत बिट्टू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘ ABVP के अंकित बिढान ने पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन के प्रेसिडेंट का चुनाव शानदार बहुमत से जीता है। यह ABVP की लगातार दूसरी जीत है। आखिरी 48 घंटों में SOI द्वारा ABVP उम्मीदवार को दिए गए समर्थन ने इस जीत को और भी खास बना दिया है।’

ABVP के नेतृत्व और विजन में छात्रों का भरोसा

इसके साथ ही उन्होंने कहा, ‘इस शानदार जीत पर अंकित बिढान और एबीवीपी को बहुत-बहुत बधाई। भारी बहुमत ABVP के नेतृत्व और विजन में छात्रों के भरोसे को दिखाता है। पूरी ABVP टीम को बधाई।’

मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले हैं अंकित बिढान

बता दें कि अंकित बिढान मूल रूप से हरियाणा के जींद जिले के रहने वाले हैं। जींद से स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी  के विधि विभाग से कानून की पढ़ाई की। वर्तमान में वे पंजाब यूनिवर्सिटी के सामाजिक समावेशन अध्ययन केंद्र में शोधार्थी (पीएच.डी.) के रूप में अध्ययनरत हैं।

ये भी पढ़ें: 

‘राष्ट्रीय पुरुष आयोग बनाने पर की जाए गंभीरता से चर्चा’, भाजपा के राज्यसभा सांसद अशोक कुमार मित्तल ने उठाई ये मांग

 





Source link

Write A Comment