Last Updated:

Best Oil For Deep Frying: त्योहार के दिनों में घर में तलने-भूनने वाले व्यंजन खूब बनाएं जाते हैं. ऐसे में लोग स्वाद का तो खूब ध्यान रखते हैं, लेकिन सेहत को भूल जाते हैं. ऐसे में यहां आप हेल्दी ऑयल के उन विकल्पों के बारे में जान सकते हैं, जो सेहत को कम नुकसान पहुंचाते हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

तली-भुनी चीजें खाने में भले ही बेहद स्वादिष्ट लगती हों, लेकिन सेहत के लिहाज से इन्हें बहुत ज्यादा फायदेमंद नहीं माना जाता. डीप फ्राई करने की प्रक्रिया में भोजन काफी मात्रा में तेल सोख लेता है, जिससे उसमें कैलोरी और फैट की मात्रा बढ़ जाती है. नियमित रूप से ज्यादा तला हुआ खाना खाने से मोटापा, हाई कोलेस्ट्रॉल, दिल की बीमारी जैसी हेल्थ प्रॉब्लम का खतरा बढ़ सकता है.

ऐसे में सबसे जरूरी बात यह है कि सही तेल का चुनाव किया जाए. सही कुकिंग ऑयल न केवल खाने का स्वाद बेहतर बनाता है और सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है. हालांकि डीप फ्राई करना सबसे हेल्दी कुकिंग तरीका नहीं है, लेकिन जब कभी-कभार ऐसा करना पड़े तो आप यहां बताए गए हेल्दी विकल्पों में से किसी भी का भी चयन कर सकते हैं.

रिफाइंड नारियल तेल
इसमें सैचुरेटेड फैट अच्छी मात्रा में होता है और इसका स्मोक पॉइंट लगभग 400 डिग्री फारेनहाइट तक होता है. यही कारण है कि यह अधिक तापमान को आसानी से सहन कर सकता है और जल्दी खराब नहीं होता. हालांकि इसका सेवन संतुलित मात्रा में ही करना चाहिए.

रिफाइंड ऑलिव ऑयल
यह मोनोअनसैचुरेटेड फैट से भरपूर होता है और इसका स्मोक पॉइंट करीब 456 डिग्री फारेनहाइट तक पहुंच सकता है. रिफाइंड ऑलिव ऑयल उच्च तापमान पर अधिक स्थिर रहता है और इसे दिल के लिए भी बेहतर फैट का सोर्स भी माना जाता है.

घी
ये भी डीप फ्राई करने के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है. लगभग 450 डिग्री फारेनहाइट के स्मोक पॉइंट के कारण यह तेज आंच पर भी अच्छी तरह काम करता है. साथ ही यह भोजन में एक अलग स्वाद और खुशबू भी जोड़ता है.

एवोकाडो ऑयल
हेल्थ के नजरिए से एवोकाडो ऑयल भी फायदेमंद माना जाता है. इसका स्मोक पॉइंट लगभग 520 डिग्री फारेनहाइट तक होता है, जो इसे डीप फ्राई करने के लिए सबसे बेहतर विकल्पों में शामिल करता है.

इन तेलों के इस्तेमाल से बचें
वहीं विशेषज्ञ कुछ तेलों से बचने की सलाह भी देते हैं. सूरजमुखी, सोयाबीन और कैनोला जैसे सीड ऑयल्स में पॉलीअनसैचुरेटेड फैट अधिक होता है, जो बहुत अधिक तापमान पर ऑक्सीडाइज हो सकते हैं. हालांकि ज्यादातर लोग कम रेट पर उपलब्ध होने के कारण इन्हीं विकल्पों को ज्यादा प्राथमिकता देते हैं, लेकिन ध्यान रखें कई बार सस्ता दिखने वाली चीज सेहत के लिए बहुत महंगी साबित होती है.

About the Author

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह एक अनुभवी लाइफस्टाइल पत्रकार हैं, जिनके पास डिजिटल मीडिया और कंटेंट लेखन के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से…

और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.



Source link

Write A Comment