‘लॉक अप 2’ के जजमेंट डे एपिसोड के दौरान हर्षद चोपड़ा ने अपनी एक पर्सनल बात शेयर की, जिस के बारे में सुनकर घर में सभी भावुक हो गए। शनिवार को एलिमिनेशन के खतरे में तीन कंटेस्टेंट हर्षद चोपड़ा, योगेश रावत और सूफी मोतीवाला थे। हर्षद ने सबसे पहले बजर दबाया, जिससे उनकी सेफ्टी पक्की हो गई, लेकिन शो के फॉर्मेट के हिसाब से उन्हें अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल पलों में से एक के बारे में बताना पड़ा।
ब्रेकअप के बाद हर्षद ने काट लिया था हाथ
हर्षद चोपड़ा ने बताया कि अपने पहले रिश्ते के टूटने के बाद उन्होंने एक बार अपनी जान लेने की कोशिश की थी। उस घटना को याद करते हुए उन्होंने कहा, ‘पहला रिश्ता था, कुछ हुआ था? नाराज थी। फोन करके मुझे बताया गया कि यहां हूं, ये कर रही हूं, किसके साथ हूं।’ उस समय अपनी इमोशनल हालत बताते हुए हर्षद ने कहा, ‘जो मैं फील कर रहा था, फील नहीं करना चाहता था और मुझे कुछ भी समझ नहीं आया तो मैंने अपना हाथ काट लिया।’ एक्टर ने बताया कि उस घटना की वजह से उनकी कलाई पर आज भी निशान है। उन्होंने बताया कि यह घटना मुंबई आने के कुछ समय बाद हुई थी, जब वे लगभग 22 या 23 साल के थे। यह उनका पहला रिलेशनशिप था और घटना रिलेशनशिप के आठ-नौ महीने बाद हुई थी। वह इससे पहले भी शो में अपने रिश्तों को लेकर कई बार सुर्खियां बटोर चुके हैं।
हर्षद चोपड़ा ने शेयर किया दर्दभरा अनुभव
हर्षद ने आगे बताया कि वे किसी तरह खुद ही अस्पताल पहुंच गए थे। हालांकि, उन्होंने कहा कि शुरू में डॉक्टरों ने पुलिस को सूचित करने के लिए कहा था। उन्होंने कहा, ‘बहुत हाथ-पैर जोड़े, बहुत मिन्नतें कीं। उसके बाद अक्ल आई कि उसके बाद मैंने खुद से वादा किया कि अब कभी खुद को नुकसान नहीं पहुंचाऊंगा।’ हर्षद चोपड़ा ने यह भी बताया कि उन्होंने इस घटना के बारे में पहले कभी सार्वजनिक रूप से बात नहीं की थी और उनके पिता को भी इसके बारे में पता नहीं था, क्योंकि उस समय वह मुंबई में अकेले रह रहे थे।
लॉक अप 2 से कौन होगा बाहर
एक्ट्रेस की बात सुनकर कंटेस्टेंट्स भावुक हो गए। जेलर रितेश देशमुख और फराह खान ने भी दर्शकों से अपील की कि वे कभी भी खुद को नुकसान पहुंचाने का रास्ता न अपनाएं और मुश्किल समय में मदद लें। ‘लॉक अप’ के हालिया एपिसोड में अपना सीक्रेट बताकर हर्षद बच गए, जबकि योगेश और सूफी पर एलिमिनेशन का खतरा मंडरा रहा था। रविवार के एपिसोड में पता चलेगा कि ‘लॉक अप’ से कौन बाहर होगा।
ये भी पढे़ं – पहले दिया था रोने के लिए कंधा, अब श्रेया कालरा ने की हर्षद चोपड़ा की बुराई, बोलीं- ‘इससे कोई लड़की शादी नहीं करेगी’