Highlights
- पाकिस्तानी पत्रकार का दावा
- इमरान खान को लेकर बड़ा दावा
- पीटीआई ने भी सेहत को लेकर चिंता जताई
इमरान खान की मौत का दावा पाकिस्तान के सीनियर पत्रकार वजाहत एस. खान ने किया है। उन्होंने पाकिस्तानी सरकार और सेना में मौजूद सूत्रों के हवाले से यह दावा किया। उसके बाद पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने मंगलवार को कहा कि पार्टी के संस्थापक इमरान खान की सेहत को लेकर लगातार आ रही “चिंताजनक खबरों” से पूरे देश में बेचैनी और घबराहट फैल रही है। पार्टी ने सरकार से मांग की कि उन्हें इमरान खान से मिलने की इजाज़त दी जाए।
पार्टी का यह बयान पत्रकार वजाहत सईद खान की उस रिपोर्ट के बाद आया है जिसमें इमरान की हिरासत में कथित मौत की बात कही गई थी। इमरान की सेहत और उनसे न मिल पाने को लेकर पहले से ही चिंताएं थीं, और इस रिपोर्ट ने पार्टी के समर्थकों और चाहने वालों के बीच तीखी आलोचना को जन्म दिया।
बता दें कि इमरान खान अगस्त 2023 से जेल में बंद हैं और अभी 190 मिलियन पाउंड के भ्रष्टाचार मामले में अदियाला जेल में सज़ा काट रहे हैं। उन पर 9 मई, 2023 के विरोध प्रदर्शनों से जुड़े एंटी-टेररिज़्म एक्ट के तहत भी मुकदमे चल रहे हैं। PTI के सेंट्रल मीडिया डिपार्टमेंट ने X पर एक पोस्ट में कहा कि इमरान की सेहत को लेकर लगातार आ रही “चिंताजनक खबरों” ने “पूरे देश में गहरी चिंता और बेचैनी” पैदा कर दी है।