जंतर मंतर पर कॉक्रोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पाकिस्तान से संचालित 480 सोशल मीडिया हैंडल की पहचान कर उन्हें ब्लॉक कर दिया है। पुलिस का कहना है कि ये हैंडल समन्वित तरीके से फर्जी खबरें और दुष्प्रचार फैला रहे थे। दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील की है और कहा है, छात्र और युवा ऐसे विदेशी सोशल मीडिया अकाउंट्स से सावधान रहें। अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं पर भरोसा न करें, केवल आधिकारिक स्रोतों से जानकारी लें। किसी भी संदिग्ध या भड़काऊ पोस्ट को बिना सत्यापन शेयर न करें।