Last Updated:

Sweet Made From Pani Fal: पानी फल यानी सिंघाड़ा में इतने सारे पोषक तत्व होते हैं कि इसकी जितनी तारीफ की जाए कम है. इसी क्रम में पूसा की असिस्टेंट प्रोफेसर निकिता मिश्रा ने पानी फल से लड्डू बनाने की विधि साझा की. ये लड्डू स्वाद के साथ-साथ सेहत भी देते हैं.

ख़बरें फटाफट

समस्तीपुर. अब पानी फल केवल उबालकर खाने तक सीमित नहीं रह गया है. स्वाद और सेहत से भरपूर यह मौसमी फल अब मिठाइयों की दुनिया में भी अपनी खास पहचान बना रहा है. खासकर ग्रामीण इलाकों में मिलने वाला पानी फल अब लोगों की रसोई में नए प्रयोगों का हिस्सा बन चुका है. इसी कड़ी में डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा की असिस्टेंट प्रोफेसर निकिता मिश्रा ने पानी फल से स्वादिष्ट लड्डू बनाने की आसान और घरेलू विधि साझा की है.

उन्होंने बताया कि पानी फल औषधीय गुणों से भरपूर होता है और इसका सही इस्तेमाल शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचा सकता है. यही वजह है कि अब लोग इसे केवल फल नहीं, बल्कि हेल्दी स्वीट डिश के रूप में भी पसंद करने लगे हैं.

ऐसे तैयार करें पानी फल का पाउडर और स्वादिष्ट लड्डू
प्रोफेसर डॉ. निकिता मिश्रा ने बताया कि सबसे पहले बाजार से ताजा पानी फल खरीदकर लाना होता है. इसके बाद उसे अच्छी तरह उबाल लें, ताकि उसका ऊपरी छिलका आसानी से निकल जाए. छिलका हटाने के बाद पानी फल को धूप में अच्छी तरह सुखाया जाता है. सूखने के बाद इसका महीन पाउडर तैयार कर लिया जाता है. यही पाउडर स्वादिष्ट और पौष्टिक लड्डू बनाने का मुख्य आधार बनता है.

ऐसे तैयार करें लड्डू
लड्डू तैयार करने के लिए सबसे पहले कड़ाही में थोड़ा घी गर्म करें. फिर उसमें आटा, पानी फल का पाउडर और थोड़ा खोवा डालकर हल्का भून लें. इसके बाद स्वाद के अनुसार चीनी या गुड़ मिलाएं. ड्राई फ्रूट जैसे काजू, बादाम और किशमिश डालने से इसका स्वाद और बढ़ जाता है. खुशबू के लिए इलायची पाउडर भी मिलाया जा सकता है. जब मिश्रण अच्छी तरह तैयार हो जाए, तो उसे हल्का ठंडा कर हाथों से गोल आकार देकर लड्डू बना लें. ऊपर से काजू या बादाम सजाने पर यह देखने में भी बेहद आकर्षक लगता है.

स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करेगा मन
निकिता मिश्रा कहती हैं कि पानी फल से बना यह लड्डू स्वाद और सेहत दोनों का बेहतरीन मेल है. इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को ऊर्जा देने के साथ पाचन के लिए भी फायदेमंद माने जाते हैं. खास बात यह है कि इसे घर पर बेहद कम खर्च और आसान तरीके से तैयार किया जा सकता है. गांवों में मिलने वाला यह साधारण फल अब लोगों के लिए खास बनता जा रहा है.

उन्होंने कहा कि अगर एक बार लोग इस लड्डू का स्वाद चख लें, तो बाजार की कई मिठाइयों का स्वाद फीका लगने लगेगा. यही कारण है कि अब महिलाएं और युवा भी घरों में पानी फल से नए-नए व्यंजन बनाने में रुचि दिखा रहे हैं. स्वाद, सेहत और देसी खुशबू से भरपूर यह लड्डू आने वाले दिनों में लोगों की पसंदीदा मिठाइयों में शामिल हो सकता है.

About the Author

Raina Shukla

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें



Source link

Write A Comment