नई दिल्‍ली. अगर किसी स्‍मार्टफोन (Smartphone) को पानी में डुबोने, उसे मरोड़ने की भरपूर कोशिश करने और ऊपर से कार गुजारने के बाद भी वह ज्‍यों का त्‍यों रहे तो उसे आप क्‍या कहेंगे? बहुत ताकतवर, जानदार. सैमसंग गैलेक्‍सी एस22 अल्‍ट्रा (Samsung Galaxy S22 Ultra) भी इन सब परीक्षाओं में पास हुआ है. यूट्यूब (YouTube) चैनल पीबीके रिव्‍यूज (PBKReviews) पर अपलोड किए गए एक वीडियो से पता चलता है कि सैमसंग गैलेक्‍सी एस22 अल्‍ट्रा कितना ताकतवर है. इस वीडियो में इस फोन का बहुत कड़ा इम्तिहान लिया गया है.

पीबीके रिव्‍यूज ने ड्यूरेबिलिटी (Durability) के मामले में सैमसंग गैलेक्‍सी एस22 अल्‍ट्रा को 10 में 9.5 (Galaxy S22 Ultra Durability Rating) रेटिंग दी है. पिछले सप्‍ताह इसी तरह के किए एक टेस्‍ट में vanilla Galaxy S22 model को 10 में से 10 रेटिंग दी थी. Samsung Galaxy S22 Ultra मजबूत तो है ही साथ ही इसमें कई अन्‍य दमदार फीचर्स (Samsung Galaxy S22 Ultra Featurs) भी दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें : अरबपति निवेशक ने क्रिप्टोकरेंसी को बताया अत्यंत घृणा के योग्य, पहले ही हो जानी चाहिए थी बैन

सैमसंग गैलेक्सी S22 अल्ट्रा को गैलेक्सी S22 (Samsung Galaxy S22) ,गैलेक्सी S22+ स्मार्टफोन (Samsung Galaxy S22+ Smartphone) और गैलेक्सी टैब S8 सीरीज़ (Galaxy Tab S8 Series) के साथ 9 फरवरी को कंपनी लॉंच किया गया था. लॉंच इवेंट में बताया गया था कि Galaxy S22 सीरिज के स्‍मार्टफोन  आर्मर एल्‍यूमिनियम (Armor Aluminum) और गोरिल्‍ला ग्‍लास वैक्‍टस + (Gorilla Glass Vacts+) से प्रोटेक्टिड है. Galaxy S22 Ultra के आगे और पीछे, दोनों तरफ यह फीचर दिया गया है.

इन टेस्‍ट से गुजरा Samsung Galaxy S22 Ultra

वाटर टेस्‍ट : सबसे पहले Samsung Galaxy S22 Ultra के वाटर रेसिस्‍टेंस कैपिसिटी (Samsung Galaxy S22 Ultra dust and water resistance) को जांचने के लिए इसे पानी में डुबोया गया. पानी का इस पर कोई दुष्‍प्रभाव नहीं हुआ. होता भी कैसे, यह वाटर और डस्‍ट रेजिस्‍टेंस के लिए आई 68 रेटिंग के साथ आता है.

स्‍क्रैच टेस्‍ट : इसके बाद Samsung Galaxy S22 Ultra का स्‍क्रैच टेस्‍ट लिया गया. इस पर स्‍क्रैच डालने के लिए काफी प्रयास किए गए. वीडियो के अनुसार फिंगरप्रिंट एरिया पर स्‍क्रैचिंग के बावजूद इसे सेंसर पर कोई असर नहीं हुआ. इस स्‍मार्टफोन के साइड मेटल से बने हैं जबकि एंटिना एरिया को प्‍लास्टिक से कवर किया गया है.

बेंड टेस्‍ट : वीडियो में दिखाया गया है कि Galaxy S22 Ultra का बेंड टेस्‍ट भी लिया गया है. ऐसा इसलिए किया गया है ताकि यह पता चल सके कि अगर किसी टाइट पॉकेट में इसे रखा जाए तो क्‍या होगा. इस टेस्‍ट में भी यह सफल रहा.

ये भी पढ़ें :  महंगाई पर जल्‍द लगेगी लगाम! खाद्यान्न, तिलहन और दलहन की रिकॉर्ड पैदावार की है उम्‍मीद

गुजार दी कार : वीडियो में सबसे तगड़ा इम्तिहान Samsung’s Galaxy S22 Ultra का कार से लिया गया. मजे की बात यह है कि कार के ऊपर से गुजरने के बाद भी इसका कुछ नहीं बिगड़ा और यह सामान्‍य रूप से काम करता रहा. न ही यह मुड़ा और न ही स्‍क्रीन पर कोई प्रभाव हुआ. हालांकि, इसमें इस पर कुछ खरोंच जरूर आई.

Tags: Mobile, Portable gadgets, Smartphone review



Source link

Write A Comment