Last Updated:

Palak Corn Paratha Recipe: पालक-कॉर्न पराठा स्वाद और हेल्थ का शानदार कॉम्बिनेशन है. यह बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आता है. गर्मियों में हल्का, पौष्टिक और जल्दी बनने वाला यह नाश्ता दिनभर शरीर को एनर्जी देने में मदद करता है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

स्वाद और सेहत का परफेक्ट मेल है पालक-कॉर्न पराठा

Palak Corn Paratha Recipe: सुबह का नाश्ता हर घर में सबसे बड़ा सवाल बन जाता है. खासकर गर्मियों में लोग ऐसा खाना चाहते हैं जो हल्का हो, पेट भर दे और शरीर को एनर्जी भी दे. दूसरी तरफ बच्चों की पसंद का ध्यान रखना भी आसान नहीं होता. कई बच्चे पालक देखते ही मुंह बना लेते हैं, लेकिन अगर उसी पालक को स्वाद के साथ परोसा जाए तो वही बच्चे मजे लेकर खाते हैं. पालक-कॉर्न पराठा ऐसी ही एक शानदार रेसिपी है जो स्वाद और हेल्थ दोनों का बेहतरीन मेल है. इस पराठे में पालक की पौष्टिकता और स्वीट कॉर्न का हल्का मीठा स्वाद मिलकर इसे बेहद खास बना देता है. पालक शरीर में आयरन की कमी पूरी करने में मदद करता है, जबकि कॉर्न बच्चों को इसका स्वाद पसंद आने की वजह बनता है.

यही कारण है कि यह रेसिपी बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको पसंद आती है. गर्मियों के मौसम में यह नाश्ता पेट पर भारी भी नहीं लगता और लंबे समय तक एनर्जी बनाए रखता है, अगर आप रोज एक जैसा नाश्ता बनाकर बोर हो चुके हैं तो यह रेसिपी आपके किचन के लिए एक बढ़िया ऑप्शन साबित हो सकती है. सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाना बहुत आसान है और इसमें ज्यादा समय भी नहीं लगता.

पालक-कॉर्न पराठा बनाने के लिए जरूरी चीजें
-2 कप गेहूं का आटा
-1 कप पालक की प्यूरी
-आधा कप स्वीट कॉर्न
-1 चम्मच अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट
-आधा चम्मच अजवाइन
-आधा चम्मच गरम मसाला
-स्वाद के हिसाब से नमक
-थोड़ा सा बारीक कटा हरा धनिया
-पराठा सेंकने के लिए घी या तेल

ऐसे तैयार करें पालक की प्यूरी
सबसे पहले पालक को अच्छी तरह धो लें ताकि उसमें मिट्टी न रहे. इसके बाद हल्का उबाल लें और ठंडा होने पर मिक्सी में पीसकर प्यूरी बना लें. इससे पालक का स्वाद पराठे में अच्छी तरह मिल जाता है और बच्चे भी आसानी से खा लेते हैं.

पराठे का आटा कैसे गूंथें
एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा डालें. अब इसमें पालक की प्यूरी, हल्के उबले और दरदरे पिसे हुए स्वीट कॉर्न, अदरक-मिर्च पेस्ट, अजवाइन, गरम मसाला, नमक और थोड़ा सा तेल डाल दें. अब इन सभी चीजों को अच्छे से मिलाएं. कोशिश करें कि बिना पानी डाले आटा गूंथ जाए, अगर जरूरत लगे तो थोड़ा सा पानी इस्तेमाल कर सकते हैं. आटा ज्यादा सख्त नहीं होना चाहिए. नरम आटा बनने के बाद इसे 10 से 15 मिनट के लिए ढककर रख दें. इससे पराठे ज्यादा मुलायम बनते हैं.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

पराठा सेंकने का सही तरीका
अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें. इन्हें अपनी पसंद के हिसाब से गोल या त्रिकोण आकार में बेल लें. तवा गर्म होने पर पराठा डालें और दोनों तरफ हल्का घी या तेल लगाकर सुनहरा होने तक सेंकें. जब पराठे पर हल्के भूरे दाग आने लगें और वह कुरकुरा दिखने लगे, तब समझ जाएं कि पराठा तैयार है. इसे दही, अचार, चटनी या सफेद मक्खन के साथ गर्मागर्म सर्व करें.

इस पराठे को और हेल्दी कैसे बनाएं
अगर आप इसे और ज्यादा हेल्दी बनाना चाहते हैं तो सिर्फ गेहूं के आटे पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है. आप इसमें ज्वार, बाजरा या राजगीरा का आटा भी मिला सकते हैं. इससे पराठा ज्यादा पौष्टिक बन जाएगा. आप चाहें तो इसमें थोड़ा पनीर भी मिला सकते हैं. इससे बच्चों को प्रोटीन भी मिलेगा और स्वाद भी बढ़ जाएगा. कई लोग इसमें थोड़ा चाट मसाला डालकर भी इसका टेस्ट बढ़ाते हैं.

बच्चों के टिफिन के लिए भी परफेक्ट
पालक-कॉर्न पराठा सिर्फ नाश्ते के लिए ही नहीं बल्कि बच्चों के टिफिन के लिए भी शानदार ऑप्शन है. यह जल्दी खराब नहीं होता और खाने में भी टेस्टी लगता है. बच्चे इसे सॉस या दही के साथ आसानी से खा लेते हैं. अगर घर में कोई पालक खाने से बचता है तो यह रेसिपी उसके लिए भी बढ़िया तरीका साबित हो सकती है. स्वाद ऐसा होता है कि लोग बार-बार मांगकर खाते हैं.

About the Author

Mohit Mohit

मीडिया इंडस्ट्री में 8+ साल का अनुभव, ABP, NDTV, दैनिक जागरण और इंडिया न्यूज़ जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से जुड़कर काम किया। लाइफस्टाइल, धर्म और संस्कृति की कहानियों को रोचक अंदाज़ में प्रस्तुत करने का खास हुनर।…और पढ़ें



Source link

Write A Comment